– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

प्यार में पागल 16 साल की किशोरी ने अपनी हथेली पर अपना और प्रेमी का नाम लिखा और झूल गई फंदे से

IMG 20220603 044700

Share this:

कम उम्र में किसी को दिल दे बैठना बड़ा ही घातक होता है। क्योंकि इस उम्र में सोचने समझने और सही- गलत का भान ठीक से नहीं हो पाता है और हम गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक वाक्या मध्य प्रदेश अंतर्गत झांसी के कोतवाली थाना के चुरारा गांव में हुआ है। यहां की एक 16 वर्षीय किशोरी किसी लड़के से प्यार करती थी। वह उससे शादी भी करना चाहती थी। लेकिन पता नहीं, इस बीच क्या हुआ की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को परिजनों द्वारा दे दी गई है। घटना को लेकर परिजन कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। इधर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की की हथेली पर उसका नाम और एक लड़के का नाम साथ साथ लिखा हुआ था।

फांसी लगाने के वक्त घर पर अकेली थी

इस बाबत पुलिस ने बताया की लड़की ने आत्महत्या क्योंकि है इस बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। वैसे लड़की की हथेली पर उसका और एक लड़के का नाम लिखा हुआ है। प्रथमदृष्टया यह मामला तो प्रेम प्रसंग का ही लगता है। लेकिन अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। जांच के बाद ही हम किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि किशोरी की मां अपने मायके मऊरानीपुर गई हुई थी। पिता खेत पर काम करने गया था। तभी नाबालिग लड़की ने घर में फांसी लगा ली।

किशोरी किसी लड़के से करती थी प्यार

 किशोरी ने किन कारणों से फांसी लगाई ये कारण पता नही चल सका। लेकिन घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस शव फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां से शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि किशोरी किसी व्यक्ति से प्रेम करती थी, जिसका नाम वह अपने नाम के साथ हथेली पर लिखे हुए थी। 

फांसी लगाने से पहले फोन पर की थी बात

यह भी बताया जा रहा है कि किशोरी ने फांसी लगाने से पहले फोन पर भी बात की थी। इसके बाद उसने अपनी जीवन लीला फांसी लगाकर समाप्त कर ली। इस संबंध में मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल मौत का कारण पता नहीं है। यह पोस्टमार्टम  की रिपोर्ट और फोन कॉल की डिटेल निकालने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates