Health tips, Lifestyle, pathri ki pida : शरीर है तो इसमें रह-रहकर बहुत किस्म की परेशानियां आती रहती हैं और उनकी वजह से हमारी सेहत पर असर पड़ता है। अचानक किसी बीमारी के आने पर हम घबरा जाते हैं और उसके सही उपचार लेकर कभी-कभार सही निर्णय नहीं कर पाते हैं। आज के हाईटेक दौर में एलोपैथ में सभी प्रकार की बीमारियों के इलाज के बाद कही जाती है, लेकिन हकीकत यह है कि बहुत सी ऐसी बीमारियां हैं जिनका सटीक इलाज हमारी भारतीय परंपरा की चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में अधिक सुविधा के साथ उपलब्ध है। अगर कोई शरीर के भीतर किसी अंग में पथरी की पीड़ा से पीड़ित है, तो उसे आयुर्वेद की शरण में जानी चाहिए।
5 दिन में गायब हो गया स्टोन
सामान्य रूप से देखा जाता है कि गॉलब्लैडर की पथरी निकलवाने में हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं। आयुर्वेद में गॉलब्लैडर या किडनी के स्टोन को निकालने की प्रक्रिया में भी पूरी हो जातीहै। देश में इस काम को करने के लिए डॉक्टर बिंदु प्रकाश मिश्रा का नाम लिया जाता है। बताया जाता है कि डॉक्टर साहब के 21 MM का स्टोन 8 साल से गाल ब्लैडर में था, और अत्यंत दर्द था। डॉक्टर ने इनको गाल ब्लैडर तुरंत निकलवाने की सलाह भी दे दी। अंततः वह आयुर्वेद की शरण में गए। फिर क्या बस 5 दिनों में ये स्टोन कहां गायब हो गया, पता ही नहीं चला।
क्या है यह चमत्कारी दवा
गुडहल के फूलों का पाउडर आप आसानी से हासिल कर सकते हैं। किराने की दुकान से भी और ऑनलाइन भी। गुडहल का पाउडर एक चम्मच रात को सोते समय खाना खाने के कम से कम एक डेढ़ घंटा बाद गर्म पानी के साथ फांक लीजिए। ये थोडा कड़वा होता है। इसको खाना बिलकुल आसान है। इसके नियमित सेवन से कुछ दिनों में ही स्टोन समाप्त हो जाते हैं।
पालक, भिंडी, टमाटर का सेवन न करें
मिश्रा जी की मानें तो इसके बाद यही प्रयोग उन्होंने एक दूधवाले और एक और आदमी पर भी किया, जिनका स्टोन 8 mm और 10 mm था, उनको यही प्रयोग बिना किसी दर्द के बिलकुल सही हुआ। अगर स्टोन का साइज बड़ा है तो वो दर्द कर सकता है। फिर भी स्टोन समाप्त हो जाए तो बड़ी राहत मिलेगी। यह जरूरी है कि अगर आपको स्टोन है तो पालक, टमाटर, चुकंदर, भिंडी का सेवन न करें।



