– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

यह तोता है या गायक : अंग्रेजी में गाता है गाना और म्यूजिक भी देता है कमाल का

Screenshot 20220529 085838 Chrome

Share this:

पक्षियों की विविधता भरी दुनिया लाजवाब है। उड़ने की क्षमता तो उनमें है ही,उनके रंग,उनके चलने और उनकी आवाज का भी अपना जादू होता है। कौवा कांव-कांव करता है तो कोयल मीठी तान सुनाती है और तोता तो ऐसा पक्षी है कि आप उससे जो चाहें बोलकर वैसा ही नकल करवा सकते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसे तोते का वीडियो वायरल हो रहा है, जो न केवल गाना गाता है, वह भी अंग्रेजी में,बल्कि रह-रह कर वह कमाल का म्यूजिक भी देता है।

…और इस तरह तोते ने गाया अंग्रेजी गाना

वायरल वीडियो में एक महिला तोते को हाथ में लिए आइने के सामने खड़ी नजर आ रही है। महिला गाने के कुछ बोल गुनगुनाती है और फिर तोता उसे दोहराने लगता है। महिला गाती है, “If you’re happy and you know it, clap your hands”. इसके बाद तोता भी अपनी मीठी सी आवाज में इसी लाइन को दोहराता है। इतना ही नहीं वह बीच-बीच में आइने पर अपनी चोंच से म्यूजिक भी बजाता है। महिला और तोते की जुगलबंदी बेहद खूबसूरत और म्यूजिकल सुनाई पड़ती है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे सुन मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

29 हजार बार लोगों ने देखा यह वीडियो 

 इस वीडियो को 29 हजार बार देखा जा चुका है। बता दें कि हाल ही में तोते का एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक तोता गिटार की धुन पर अपनी सुरीली आवाज में क्लासिकल गीत गाता नजर आ रहा था। सामने बैठा शख्स गिटार बजाता दिखता है और तोता अपनी मीठी तान छेड़ते हुए दिल को छू लेता है। ऐसे वीडियोज नेटिजन्स के दिलों को भी खुश कर देते हैं और आनंद से भर देते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates