– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

वरमाला के समय आनाकानी कर रहे थे दूल्हे राजा, दुल्हनिया ने ऐसी चली चाल कि सब हो गए खुश और फिर…

Screenshot 20220528 044830 Chrome

Share this:

शादी-विवाह के मौके पर हम बहुत कुछ वैसा देखते हैं, जो हमें मनोरंजक लगता है और इससे ऐसे शुभ अवसरों की खासियत बढ़ जाती है। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के बीच की कुछ गतिविधियां भी हमें खूब हंसी-खुशी देती हैं। ऐसे प्रसंगों से संबंधित वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोग इनका लुत्फ भी उठाते हैं। लाइक करते हैं, शेयर करते हैं और कमेंट भी जमकर करते हैं। आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसे इंस्टाग्राम पर dulhaniyaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो को क्यूट बताया तो बहुत से लोगों ने कहा बहुत बढ़िया किया दुल्हन ने।

वरमाला के समय का दृश्य

हम शादी के समय देखते हैं कि कभी दुल्हन को आता है गुस्सा, तो कभी भड़क जाता है दूल्हा। ऐसे ही तमाम वीडियो आए दिन इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जो देखने में काफी मजेदार है और तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि वरमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के साथ मज़ाक करने लगता है, दुल्हन वरमाला पहनाने चलती है तो दूल्हा इधर-उधर जाने लगता है। माला नहीं पहनने के लिए खूब आनाकानी करता है। दुल्हन ऐसी चाल चलती है कि दूल्हा के नखरे ठंडे पड़ जाते हैं। दुल्हन ने अपना दिमाग लगाकर जो किया वो देखकर आप भी  दुल्हन की तारीफ करने लगेंगे।

परेशान होकर बैठ जाती है दुल्हनिया

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर खड़े हैं। काफी मेहमान भी दिखाई दे रहे हैं। दुल्हन जैसे ही दूल्हे को वरमाला पहनाने चलती है तो दूल्हा उसे परेशान करने लगता है, जिससे दुल्हन वरमाला न पहना पाए। दूल्हा बार-बार इधर-उधर भागता है, फिर परेशान होकर दुल्हन स्टेज पर ही बैठ जाती है। इसके बाद दूल्हा भी उसके बगल बैठा जाता है। तभी मौका पाते ही दुल्हन अचानक उठती है और दूल्हे को वरमाला पहना देती है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates