– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

अब 11 भाषाओं में उपलब्ध।


हमारे बारे में / About Us

हम यानी समाचार सम्राट डॉट कॉम आपके लिए है। आप हमारे लिए हैं। स्पष्ट कहूं तो हमारा वजूद आपसे है। हमारी जिंदगी आपसे है। हमारी सांसें आपसे हैं। हमारी धड़कनें आपसे हैं। हमारी हर आरजू आपसे है। हमारी हर सोच आपसे है। आप हमारी प्रेरणा हैं। आप हमारा संकल्प हैं। आप हमारी ऊर्जा हैं। आप हमारी गति हैं। आप हमारे संवेग की पहचान हैं। आप हमारी ताकत का संबल हैं। आप हमारे विवेक का ईमान हैं। आप हमारी मेधा की गहराई, ऊंचाई और व्यापकता हैं। आप से ही हैं हम, यही हमारा अकीदा है, यही हमारा यकीन है। आप हमारे न्यूज़ ईको सिस्टम की रीढ़ और नर्वस सिस्टम हैं। नस-नाड़ी और समाचार संवेदना का रक्त प्रवाह हैं। आप हमें चाहेंगे, आप हमें सराहेंगे, आप हमें पसंद करेंगे, आप हमें देखेंगे तो हम होंगे कामयाब और कामयाबी का हमारा हर प्रयास आपके लिए, सिर्फ आपके लिए। आपकी ही बनाई कसौटी पर हम खुद को कसेंगे और न्यूज़ की दुनिया में अलग मुकाम तय करेंगे।

आज सूचना क्रांति का त्वरित दौर है। आज का मीडिया कंपोजिट यानी संश्लिष्ट मीडिया है। आज प्रोफेशन से ज्यादा बिजनेस केंद्रित मीडिया है। बात प्रिंट मीडिया की हो या इलेक्ट्रॉनिक की, सोशल मीडिया की हो अथवा डिजिटल मीडिया की, हर जगह विश्वसनीयता का सवाल मुंह बाए खड़ा है| पत्रकारिता एक दायित्व है, लोकतांत्रिक दायित्व और एक चुनौती भी, पक्षकारिता या बटरकारिता नहीं। पीत पत्रकारिता पत्रकारिय दायित्व के दामन पर दाग है।अफवाहकारिता पत्रकारिय जीवन का कलंक है। पेड न्यूज़ पत्रकारिता के पतन की पराकाष्ठा है। समाचार सम्राट डॉट कॉम को इन बुराइयों से बचाकर न इधर का, न उधर का, बल्कि सत्य के लिए सच का वाहक बनना हमारा मकसद है। हर सच को प्रखर नजर से परख कर आपके लिए परोसना हमारा मिशन है।

हम आपके सहयोग और आशीर्वाद से अपने समाज, देश और पूरी मानवता के प्रति सजग और समर्पित रहें, यही हमारी मूल आकांक्षा और अवधारणा है। हमारे कंटेंट के लिए हर व्यक्ति, परिवार,जाति,धर्म, संस्था, संगठन,सभी सियासी पार्टियां समान रूप से महत्वपूर्ण हैं, पर इस नजरिए के साथ कि देश सर्वोपरि है। खबर -दर-खबर जारी रहेगा हमारा सफर।


Latest Updates