– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

100 वां बर्थडे मना रही थी यह महिला, इसी बीच पुलिस ने कर लिया Arrest, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप…

Screenshot 20220826 232645 Chrome

Share this:

 Police Arrest Woman On Her 100th Birthday: जन्मदिन खुशी का दिन होता है, चाहे वह किसी का भी हो। जब कोई 100 साल की उम्र का है और अपना बर्थडे मनाए तो यह तो और भी खुशी की बात है।  बर्थडे किसी के लिए भी बेहद खास होता है और इस खास मौके पर खास सेलिब्रेशन तो बनता ही है, लेकिन अगर आपके इस खास बर्थडे पार्टी में कोई रंग में भंग डाल दे या आपको गिरफ्तार कर ले, तो आपका क्या रिएक्शन होगा। ऐसा सोचकर भी दिल बैठ सा जाएगा, लेकिन ऐसा सचमें हुआ है एक बुजुर्ग महिला के साथ, जो अपना 100वां जन्मदिन मना रही थी। यह घटना ऑस्ट्रेलिया की है। यहां एक महिला को पुलिस (Police) ने उसके 100वें जन्मदिन पर एक अजीबोगरीब कारण से गिरफ्तार किया था। महिला को गिरफ्तार करने की वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जानिए पूरा मामला।

खुद गिरफ्तार होने की जताई थी इच्छा

बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी के शुरू होते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए और महिला को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी तस्वीरें विक्‍टोरिया पुलिस ने अपने फेसबुक (Facebook) पेज पर पोस्‍ट भी की हैं। पुलिस के मुताबिक, पूर्व नर्स जीन बिकेनटन (Jean Bickenton) ने खुद अपने गिरफ्तार होने की इच्‍छा जताई थी।

जानिए क्या कहा महिला ने

इस मामले में महिला का कहना है कि, लोगों को यह कुछ अलग लग सकता है, लेकिन मेरी इच्‍छा थी कि मरने से पहले एक बार पुलिस मुझे गिरफ्तार कर ले, यह मेरी बकेट लिस्‍ट में था। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद महिला को छोड़ भी दिया गया। पुलिस के मुताबिक, तीन युवा कांस्टेबल विक्टोरिया के गार्डन्स रेजिडेंशियल में स्थित महिला के घर पहुंचे और उनके हाथ में धीरे से हथकड़ी लगा दी। नाटकीय तौर पर महिला को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार घोषित किया गया। इसके बाद सबने मिलकर खुशी-खुशी बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसके बाद से महिला की गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

Share this:




Related Updates


Latest Updates