– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

…और 2 सप्ताह से भूखी 20 बिल्लियों ने ले ली अपनी मालकिन की जान, जैसे ही..

Screenshot 20220618 213718 Chrome

Share this:

Hunger makes angry,……and 20 cats that were hungry for 2 weeks took the life of their owner, as soon as.. : भूख क्रोधित बना देती है। सौम्य जानवरों को आक्रामक भी। इसका नतीजा भयंकर भी हो सकता है। इसका एक उदाहरण रूस में देखने को मिला है। यहां एक महिला ने 20 बिल्लियां पाल रखी थी। 2 सप्ताह तक उन्हें बंद कर वह कहीं चली गई। इस बीच बिल्लियों को खाना नहीं मिला। जैसे ही बिल्लियों ने मालकिन को देखा अचानक उस पर अटैक कर दिया और उसकी जान ले ली। पुलिस अधिकारियों को महिला की डेडबॉडी दो हफ्ते के बाद मिली, जिसके कुछ ही हिस्से शेष बच्चे थे। यह देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

महिला के सहकर्मी ने दी थी लापता होने की सूचना

महिला के एक सहकर्मी ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसमें कहा गया कि वह अपने बॉस से संपर्क नहीं कर पा रही है। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस को महिला का आंशिक रूप से खाया हुआ शरीर उसके घर के अंदर भूखी बिल्लियों से घिरा हुआ मिला। पुलिस का मानना ​​​​है कि दो सप्ताह पहले ही महिला की मौत हो गई थी, क्योंकि उसके शव के अवशेष सड़ने लगे थे। यह घटना रूस के रोस्तोव क्षेत्र के बटायस्क इलाके की है।

बिल्लियों को घर में छोड़ दिया था अकेला

एनिमल रेस्क्यू एक्सपर्ट ने बताया, “बिल्लियों को दो सप्ताह के लिए घर में अकेला छोड़ दिया गया था, उनके खाने के लिए कुछ भी नहीं था। बिल्लियां बहुत ज्यादा भूखी थीं। इस स्थिति को समझा जा सकता है। बिल्लियों ने वही खाया, जो उन्हें इतने दिनों बाद मिला।”

भूख की वजह से हिंसक हुईं बिल्लियां’

जिन बिल्लियों के काटने से महिला की मौत हुई, वो दुनिया भर में बहुत ही लोकप्रिय हैं। लोग उन्हें अपने घर पर पालना पसंद करते हैं। वर्तमान में विश्व पालतू बिल्ली लोकप्रियता सूची में तीसरे नंबर पर आती हैं। आमतौर पर इनका व्यवहार बहुत ही सौम्य रहता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूख की वजह से इन बिल्लियों ने यह हिंसक बर्ताव किया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates