– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Amazing : शादीशुदा महिला को सहकर्मी से हुआ प्यार तो पति – पत्नी के बीच वो भी आ गया रिश्ते में, अब तीनों की एक साथ मजे में कट रही जिंदगी

IMG 20221025 033514

Share this:

Polygamy relation : प्यार भी बड़ा अजीब चीज है। यह कब किससे हो जाए पता नहीं चलता। ऐसा ही एक वाकया अमेरिका के इंडियाना में रहने वाली एक 39 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ हुआ है। साराह निकोल नामक महिला की शादी को 6 साल हो गए थे। पति-पत्नी की जिंदगी मजे से कट रही थी। इसी बीच शादीशुदा महिला साराह निकोल की जिंदगी में एक दूसरा पुरुष भी आ गया। इस महिला को ऑफिस में काम करने वाले एक शख्स से प्यार हो गया। वह उसे दिलो जान से चाहने लगी। लेकिन उसके सामने समस्या यह थी कि वह पहले से शादीशुदा थी। 

पति को विश्वास को लेकर बताई अपने दिल की बात

IMG 20221025 033457

काफी सोच-विचार के बाद महिला ने अपने पति को विश्वास में लेकर यह बात बताई। पत्नी ने पति से कहा कि बिना तलाक दिए हैं उस शख्स को अपने साथ रखना चाहती है। महिला को शुरू में इस बात का डर था कि उसका पति इसके लिए तैयार नहीं होगा। लेकिन पत्नी के समझाने बुझाने के बाद पति भी पत्नी की बात पर राजी हो गया। इसके बाद पति – पत्नी और वो यामी तीनों एक ही घर में एक साथ रहने लगे। कहने का मतलब की पति- पत्नी ने तीसरे शख्स को भी अपने रिलेशन में शामिल कर दिया। तीनों अब Polygamy रिलेशन में हैं। Polygamy रिलेशन उस स्थिति को कहा जाता है जब किसी महिला का एक समय से एक से ज्यादा पुरुषों का संबंध हो। 

शादी के 6 साल बाद हुई दूसरे मर्द की एंट्री

अमेरिका के इंडियाना में रहने वाली 39 साल की साराह निकोल की इन दिनों Polygamy रिलेशन में मजे से जिंदगी कट रही है। बता दें कि निकोल दो बच्चों की मां हैं। वह एक प्रसिद्ध जिम ट्रेनर हैं। पहले वह 38 वर्षीय पति रयान के साथ रहती थीं। परंतु शादी के 6 साल बाद उनकी जिंदगी में 46 वर्षीय रॉनी नाम के शख्स का प्रवेश हो जाता है। रॉनी और साराह निकोल एक साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध प्रगाढ़ हो गए। इसके बाद तीनों एक साथ एक घर में रहने लगे।

निकोल शुरू से Polygamy relation चाहती थीं

द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार निकोल शुरू से Polygamy relation में रहना चाहती थीं। उनके पति रयान का भी इस ओर झुकाव था।  ऐसे में जब पिछले साल उनकी जिंदगी में रॉनी की एंट्री हुई तो उन तीनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। रॉनी भी Polygamy relation के समर्थक हैं। निकोल ने बताया कि उनके जीवन में दूसरे मर्द की इंट्री के बाद भी उनका घर संसार बिखरा नहीं है, बल्कि उसमें और ज्यादा खुशियां समाहित हो गई हैं। अब वह रयान, रॉनी और अपने दो बच्चों के साथ एक ही घर में रहती हैं। उनके जीवन में आया दूसरा शख्स रॉनी उनके बच्चों का पूरा ख्याल रखते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates