Amazing :महिला का पशु प्रेम…, बर्थ डे मनाया, लजीज व्यंजन खिलाया

Dhanbad Jharkhand latest news : धनबाद के लोयाबाद में एक महिला का पशु प्रेम इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, सुमित्रा नामक यह महिला नवंबर 2021 में पेट्रोल लेने पेट्रोल पंप पर पहुंची। पेट्रोल लेने के बाद वह जैसे ही सड़क पर पहुंची तीन पिल्लों को मृत पाया। बगल में ही उसकी मां का भी शव पड़ा। उसके ठीक बगल में एक और छोटा पिल्ला कांप रहा था, जो उसी परिवार का सदस्य था। यह देख उसका मन द्रवित हो गया। उसने बिना देर किए उसे उठाया और अपने साथ घर ले आई। पिछले दिनों वह एक वर्ष का हुआ तो सुमित्रा ने उसका धूमधाम से जन्मदिन मनाया। उसके ना सिर्फ अपने कुत्ते के नए कपड़े सिलवाए बल्कि बर्थडे का आमंत्रण पत्र छपवाए और 300 लोगों को न्योता दिया। बहरहाल सुमित्रा का यह पशु प्रेम चर्चा में है।