– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

राहुल गांधी का यह बुलडोजर अटैक, कहा- देश ने जो 70 साल में बनाया, उसे मोदी और RSS ने 8 साल में किया बर्बाद

Screenshot 20220805 111327 Chrome

Share this:

Attack by Attack : मोदी सरकार के अटैक के केंद्र में कांग्रेस और गांधी फैमिली है। इसकी वजह समझने के लिए किसी खास टैलेंट की जरूरत नहीं। चाहें तो समझ सकते हैं, चाहें तो इग्नोर कर सकते हैं। अब सियासत के विश्लेषण का एंगल बदल रहा है। वर्तमान  के गर्भ से भविष्य की छवि का अलग-अलग आकलन किया जा रहा है।  कुछ अच्छा तो कुछ बुरा भी। सपने हसीन होते हैं तो खतरनाक भी हो सकते हैं, यह देश के हर नागरिक को याद रखना चाहिए। अटैक भाई अटैक स्टाइल के क्रम में 5 अगस्त को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने  को कांग्रेस मुख्यालय में महंगाई, जीएसटी, और केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्पष्ट तौर पर कहा, ‘क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। देश में जो 70 साल में बनाया था उसे मोदी और आर एस एस में 8 साल में बर्बाद कर दिया। ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया। बता दें कि आज कांग्रेस देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

और क्या कहा राहुल ने…

चार लोगों की डिक्टेटरशिप

राहुल  ने कहा, हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र की मौत हो चुकी है। आज चार लोगों की डिक्टेटरशिप है। हम महंगाई ओर जो लोगों को बांटा जा रहा है उस पर बोलना चाहते हैं। हमें पार्लियामेंट हाउस में बोलने नहीं दिया जाता। जो विरोध करता है,उसे अरेस्ट किया जाता है। ये हिंदुस्तान की हालत है।

हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी

 देश की मीडिया, इलेक्टोरल सिस्टम इनके दम पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन देश में हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी बैठा है। वह सरकार के कंट्रोल में है। जब हमारी सरकार होती थी तब इन्फ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल होता था। हम उसमें दखल नहीं देते थे। आज यह सरकार के साथ है। कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।’

  जितना सच्चाई बोलूंगा, उतना हमला

 मेरी दिक्कत ये है कि मैं सच्चाई बोलूंगा, महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का काम करूंगा। जो डरता है, वो धमकाता है। जो आज देश की हालत है उससे डरते हैं, जो उन्होंने पूरे नहीं किए, महंगाई और बेरोजगारी से डरते हैं। जनता की शक्ति से डरते हैं, क्योंकि ये 24 घंटा झूठ बोलते हैं।

 ED, IT, CBI का आतंक : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुलजी ने जो कहा आप समझ लें कि देश में क्या हालात हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि देश में लोगों को लोकतंत्र समाप्त होते देखना होगा। देश में महंगाई बढ़ रही है, संविधान को खत्म किया जा रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। देश में ED, इनकम टैक्स, CBI का आतंक है। देश में खतरनाक खेल हो रहा है। अब समय आ गया है कि जनता को आगे आना होगा। एक्टिविस्ट्स को भी सरकार के खिलाफ खड़े होना होगा। महंगाई का हाहाकार मचा है, GST के हर दिन नए कारनामे हो रहे हैं। ऐसे में मीडिया को भी आगे आना होगा।

सांसदों का राष्ट्रपति भवन तक मार्च, PM हाउस घेरेंगे

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने प्रदर्शन को लेकर 2 स्तर पर रणनीति तैयार की है। पार्टी के सभी सांसद विजय चौक होते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। वहीं पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से PM हाउस तक जाएंगे। यहां वे PM हाउस का घेराव करेंगे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates