– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज की गई प्राथमिकी

IMG 20220618 170623

Share this:

भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।  किसी ने उन्हें अज्ञात नंबर से फोन करके यह धमकी दी है। इस मामले को लेकर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह को शुक्रवार- शनिवार के दरमियानी रात डेढ़ बजे अज्ञात नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताते हुए उनकी हत्या करने की धमकी दी। मालूम हो कि इकबाल कासकार दाऊद गैंग से जुड़ा है और वह एक भगोड़ा अपराधी है। पुलिस उसकी तलाश में लंबे अरसे से जुटी हुई है।

मुसलमानों पर जहर उगलना भारी पड़ेगा

धमकी देने वाले से प्रज्ञा ठाकुर ने जब पूछा कि वह उनकी हत्या क्यों करना चाहता है तो उसने कहा कि जल्द ही पता चल जाएगा। इस पर साध्वी ने जब उससे यह कहा कि मैं जब मर जाऊंगी तो पता कैसे चलेगा। तुम तो मेरी हत्या कर दोगे। इस पर आरोपित ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि मुसलमान पर जहर उगलना, उन्हें टारगेट करना भारी पड़ेगा। तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। हमारा आदमी जब मारेगा तो वह बताएगा कि क्यों मारेंगे। सामने आकर मारेंगे। इस पर साध्वी ने निडरतापूर्वक उसे चुनौती दी और कहा कि दम है तो सामने आकर दिखाओ। इतना सब कुछ होने के बाद उसने फोन काट दिया।

प्रज्ञा ठाकुर को धमकी देने वाला ऑडियो वायरल

प्रज्ञा ठाकुर को धमकी देने वाला बातचीत का ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह और फोन करने वाली व्यक्ति के बीच हुई बातचीत साफ सुनी जा सकती है। वह व्यक्ति यह भी कहते हुए सुनाई दे रहा है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की हत्या होने वाली है और वह इस बाबत उन्हें सूचना दे रहा है। इसके बाद सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने टीटी नगर थाने में एक शिकायती आवदेन दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates