– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

BIHAR : मुंबई की रहने वाली लड़की मांग में सिंदूर लगाकर देती थी धोखा, सहेली के साथ मिलकर करती थी बच्चा चोरी का धंधा, अब..

IMG 20220307 WA0018

Share this:

मुंबई की रहने वाली एक लड़की बिहार आते ही मांग में सिंदूर भर लेती थी और अपनी सहेली के साथ मिलकर बेहद गंदा काम करती थी। यह खुलासा पिछले दिनों औरंगाबाद जिले की ओबरा पुलिस ने किया है। पुलिस ने मेले से बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरोह का राजफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला चोरों में इंदु देवी और रजनी कुमारी शामिल हैं। इंदु भागलपुर शहर की रहने वाली है। उसका ओबरा बाजार में मायका है। वहीं रजनी मुंबई के काला नगर की रहने वाली है, जिसका मौसी का घर ओबरा बाजार में है। दोनों महिला चोर देवकली शिव मंदिर के पास लगे मेले से चेंगा बिगहा गांव निवासी रामकुमारी की दो माह के बच्चा को उसके गोद से जबरन छीनकर भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गयीं।

बच्चा चोरी कर भाग रही थी दोनों महिला चोर

जब बच्चे की मां ने शोर मचाई गई तो दोनों महिला चोरों में एक इंदु देवी को लोगों ने पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद महिला चोर की पिटाई की गई। पीड़ित महिला ने ओबरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने चार घंटे के अंदर दोनों महिला चोर को गिरफ्तार किया। चुराए गए बच्चे को सकुशल बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इंदु को मेला क्षेत्र से भागने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया था, जिसे गिरफ्तार किया गया। वहीं रजनी को कारा बाजार के पास से पकड़ा गया।

थानाध्यक्ष ने बताई दोनों सहेलियों की पूरी कहानी

थानाध्यक्ष ने बताया कि रजनी अविवाहित है, परंतु अपनी पहचान छिपाने के लिए माथे पर सिंदूर लगाती है। बताया कि महिला चोरों की योजना चुराए गए बच्चे को मुंबई ले जाकर बेच देने की थी। हालांकि गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में काफी पूछताछ की गई परंतु अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में बहुत कुछ नहीं बताई है। गिरफ्तार महिला चोरों के द्वारा जो बात बताई गई है उसके आधार पर सत्यापन किया जा रहा है। दोनों के स्वजनों से संपर्क किया जा रह है। दोनों का पूर्व का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि शिवरात्री मेले में रामकुमारी अपने बच्चे को लेकर शिवमंदिर में पूजा करने पहुंची थी। पूजा के दौरान दोनों महिला चोरों ने महिला से यह कहते हुए बच्चे की मांग की कि आप पूजा करिए हम बच्चे को सुरक्षित रखेंगे।
जब महिला के द्वारा बच्चा देने से माना किया तो दोनों महिला चोररों ने जबरन उसके बच्चे को गोद से छीन लिया और भागने लगीं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि रजनी और इंदु दोनों रिश्तेदार हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों महिला चोरों के खिलाफ राजकुमारी के बयान प्राथमिकी दर्ज करते कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates