Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा का राजद पर तंज, कहा- धारा 420 के आरोपों के साथ तेजस्वी बदलेंगे बिहार

भाजपा का राजद पर तंज,  कहा- धारा 420 के आरोपों      के साथ तेजस्वी बदलेंगे बिहार

Share this:

New Delhi / Panta News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तंज कंसा है। भाजपा ने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पर लगाये गये आरोप गम्भीर हैं। तेजस्वी धारा 420 का आरोप लेकर बिहार बदलने चले हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि आज कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी, तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किये हैं।

ये आरोप बहुत गम्भीर हैं

ये आरोप हैं सरकारी सम्पत्ति के आवंटन में भ्रष्टाचार, साजिश रचने, सरकार की निर्णय प्रक्रिया में गड़बड़ करना और आईपीसी 420 की भी धाराएं हैं। तेजस्वी यादव बिहार बदलने 420 का आरोप अपने खिलाफ तय करा कर निकले हैं।

420 का मतलब है धोखाधड़ी, जिसकी सजा है 07 साल। 120बी है आपराधिक षड्यंत्र। उन्होंने कहा कि लालू यादव के पूरे शासन को अगर हम चार वाक्यों में कहें, तो चारा खाना, अलकतरा पीना और सरकारी सम्पत्ति बांटने के टेंडर में हेराफेरी करना और चौथा है जमीन दो, नौकरी लो। इस मॉडल की एक विशेष बात है कि सारा लाभ परिवार को ही जाना चाहिए, बाहर किसी को नहीं। जमीन दो, नौकरी लो के मामले में ग्रुप डी के लोगों से जमीन ली गयी, यानी गरीब लोगों का हक मारा गया और उनसे नौकरी के बदले जमीन ली गयी।

उन्होंने कहा कि 2005 में पटना में 01 कमर्शियल प्लाट और 01 रेजिडेंशियल प्लाट गोपालगंज में था। 2020 के चुनाव के एफिडेविट के अनुसार 1993 से 2007 के बीच तेजस्वी यादव के पास कृषि योग्य 09 भूमि थी, जिनमें से 03 पटना में और 06 गोपालगंज में थी। 02 गैर कृषि भूमि थी, जो पटना में थी।

ये प्लाट कहां से आये?

रविशंकर ने कहा कि इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है कि सत्ता में बैठा कोई व्यक्ति, चाहे वह रेल मंत्री हो या मुख्यमंत्री, अपने पद का दुरुपयोग करके सार्वजनिक सम्पत्ति लूट कर अपनी जेबें भरता है और बाद में खुद को सामाजिक न्याय का झंडाबरदार बताता है। जनता के साथ इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है?

Share this:

Latest Updates