Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood actress मलाइका की कार का accident, नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती, आंखों पर चोट…

Bollywood actress मलाइका की कार का accident, नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती, आंखों पर चोट…

Share this:

Bollywood actress मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बाद तुरंत उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री की कार मुंबई से सटे पनवेल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, मलाइका के ड्राइवर का इलाके में गाड़ी चलाते समय संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार एमएनएस कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ियों से टकरा गई।

MMS कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ियों से टकरा गई मलाइका की कार

हादसे में अभिनेत्री की आंखों पर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में मनसे पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय समाचार वेबसाइट को जानकारी दी। मनसे पदाधिकारी जयराम लांगड़े के मुताबिक सभी कार्यकर्ता राज ठाकरे की सभा में शामिल होने के लिए पुणे से मुंबई जा रहे थे। इसी दौरान पनवेल के पास मलाइका की कार का संतुलन बिगड़ गया उनकी कार पदाधिकारियों की तीन गाड़ियों से टकरा गई।

Share this:

Latest Updates