– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Bollywood : अभिनेत्री जरीन खान की मां की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, अभिनेत्री ने फैंस से कहा- मेरी मां के लिए दुआ कीजिए

IMG 20220312 WA0036

Share this:

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की माँ की तबीयत एक बार फिर से ख़राब हो गई है। इस कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी है। जरीन ने फैंस से अपनी माँ के लिए दुआ करने की अपील करते हुए लिखा-‘मेरी माँ की तबीयत दोबारा खराब हो गई है। इस वक्त वह आईसीयू में हैं। प्लीज उनके लिए दुआ करें।’ हालांकि अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है कि जरीन की माँ को हुआ क्या है? इससे पहले भी वह काफी बीमार हो गईं थी। वहीं फैंस सोशल मीडिया के जरिये जरीन की माँ के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

पिछले साल भी बीमार पड़ गई थी जरीन की मां

जरीन खान की मां 2021 में भी बहुत ज्यादा बीमार हो गईं थीं। इसके बाद उन्हें एक महीने से भी ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। जरीन खान अपनी माँ के बहुत करीब हैं और उनसे एक खास बांड शेयर करती हैं। जरीन ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। कई लोग उन्हें कटरीना कैफ की हमशक्ल भी कहते हैं। वह आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार की फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में नजर आई थी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates