बच्चों को आगे की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं : सुमंत कुमार मिश्र
Dhanbad news : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर धनसार धनबाद के 13 विद्यार्थियों ने जनवरी में आयोजित जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की। इनके अलावा और भी सफल विद्यार्थियों की जानकारी उपलब्ध की जा रही है। विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्र ने मीडिया को बताया कि अपने विद्यालय से 13 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की। संकल्प शक्ति से ही बच्चों में सफलता हासिल करने की क्षमता प्राप्त होती है। जो विद्यार्थी दृढ़ संकल्प लेते हैं उन्हें जीवन में किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। सफल विद्यार्थियों में अंचल अग्रवाल को 98.94, पीयूष कुमार को 97.33, साहिल सिन्हा को 96.19, साहिल अंसारी को 93.82, देबोजित हालदार को 93.15, स्वास्तिक कुमारी को 91.00, मान्यता गुप्ता को 90.00, रिया कुमारी को 88.00, ईरान फातिमा को 86.83, हर्षिता को 86.00, सत्यम कुमार सिंह को 85.62, सुधीर कुमार को 83.00 एवं दक्ष सुमन को 82.23 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार हर्षित है
इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्र, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उपप्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है।






