Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में धनबाद को 29 पदक, प्रिया केशरी और संदीप को स्वर्ण पदक

सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में धनबाद को 29 पदक, प्रिया केशरी और संदीप को स्वर्ण पदक

Share this:


Dhanbad news :स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड द्वारा आयोजित सीनियर झारखण्ड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में धनबाद जिला कराटे संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले की 27 सदस्यीय कराटे टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग के काता एवं कुमिते की स्पर्धा में 29 पदक जीतने में सफल हुए। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं के 61 किलो भार वर्ग की कुमिते स्पर्धा में झरिया की प्रिया केशरी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया । जबकि पुरुषों की 84 किलो भार वर्ग की कुमिते स्पर्धा में संदीप कुमार पासवान को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इसके अलावा सानिया झा (दो रजत एक कांस्य), क्षितिज कुमार (दो कांस्य), सौरभ भारती (एक रजत एक कांस्य), अनिकेत कुमार (दो कांस्य), विश्वजीत सिंह, सुनील कुमार महतो, उन्नति प्रिया, पूनम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रतनेश पाठक तथा अनीश यादव  को रजत पदक प्राप्त हुआ। सोनू कुमार ठाकुर, मानसी केशरी, सना फ़ातिमि, अपुर्वालाल बार, रवि कुमार, आदिल खान, अभिषेक यादव, मधुरिमा शासमल, अंतरयामी शर्मा तथा विश्वजीत सिंह कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

सभी पदक विजेताओं की सफलता पर धनबाद जिला कराटे संघ के संरक्षक सुनील कुमार, श्याम पांडे, विषा अग्रवाल तथा डॉ. डी . एन. आचार्य, अध्यक्ष रंजीत केशरी, वरीय उपाध्यक्ष रेज़ा इश्त्याक, सचिव राजेश सिंह, उपाध्यक्ष साधन चंद लोहार तथा मो. इस्लाम, कोषाध्यक्ष ममता पांडे, संयुक्त सचिव मनोज शर्मा, गुलज़ार राजा तथा राजा विश्वकर्मा, राष्ट्रीय रेफरी सूरज वर्मा तथा राजेश कुमार यादव ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।

Share this:

Latest Updates