Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गणतंत्र दिवस पर 942 पुलिस जवानों और अग्निशमन कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से किया जायेगा सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर 942 पुलिस जवानों और अग्निशमन कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से किया जायेगा सम्मानित

Share this:

New Delhi News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा (एचजीएंडसीडी) और सुधार सेवाओं के कुल 942 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा। इनमें 95 वीरता पदक शामिल हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से शनिवार को बताया गया कि इस बार 942 जवानों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इनमें से 95 जवानों को वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल), 101 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाजा जायेगा।
वीरता के दुर्लभ कार्य के आधार पर 95 जवानों को वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) से सम्मानित किया जा रहा है। गैलेंट्री मेडल के 95 पुरस्कारों में से 78 पुलिस जवानों और 17 अग्निशमन सेवा कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इनमें से अधिकांश में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 28 जवानों, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के 28 जवानों, उत्तर-पूर्व के 03 जवानों और अन्य क्षेत्रों के 36 जवानों को उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) के 101 में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07 नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक सेवा को और 04 सुधारात्मक सेवा को प्रदान किये गये हैं।
उत्कृष्ट सेवा के लिए 746 पदक (एमएसएम) में से 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक सेवा को और 36 सुधारात्मक सेवा को प्रदान किये गये हैं।


Share this:

Latest Updates