Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sun, Mar 30, 2025 🕒 11:53 PM

झारखंड और महाराष्ट्र में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, फैसला आज

झारखंड और महाराष्ट्र में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, फैसला आज

Share this:

▪︎एनडीए और आईएनडीआईए ; दोनों खेमों में उत्साह

▪︎दोनों ही गठबंधन कर रहे अपनी-अपनी जीत के दावे

Ranchi News: झारखंड और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम शनिवार 23 नवम्बर को आ जायेंगे। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर चुनाव हुए हैं। वहां महायुति व महा विकास आघाड़ी के बीच मुकाबला है। वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव की 81 सीटों पर चुनाव हुए हैं। यहां एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। राज्य के 24 जिला मुख्यालयाें में मतगणना केन्द्र बनाये गये हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि सबसे पहले पाेस्टल बैलेट की गिनती हाेगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे ईवीएम के वाेटाें की गिनती शुरू की जायेगी। सुबह 9.30 से रूझान आने लगेंगे। सबसे पहले ताेरपा और सबसे आखिर में चतरा विधानसभा क्षेत्र का रिजल्ट आयेगा। क्याेंकि, ताेरपा में सबसे कम 13 राउंड और चतरा में सबसे अधिक 27 राउंड की गिनती हाेगी।
अंतिम चुनाव परिणाम शाम पांच बजे के पहले तक आने की सम्भावना है।

एनडीए और इंडिया खेमों के बीच कांटे की टक्कर हुई है।

एनडीए और इंडिया खेमों के बीच कांटे की टक्कर हुई है। 15 से 18 सीटों पर नजदीकी मुकाबला है। जहां नजदीकी मुकाबला है, उन सीटों के परिणाम किसके पक्ष में आते हैं, इस पर निर्भर करेगा कि झारखंड की सत्ता किसको मिलनेवाली है। चुनाव के बाद आये एग्जिट पोल ने सत्ता के गणित को उलझा दिया है। एग्जिट पोल के नतीजे बंटे हुए हैं। अधिकांश ने एनडीए की सरकार बनने की सम्भावना जतायी है। जबकि, तीन एजेंसियों ने इंडिया गठबंधन की सत्ता में वापसी की बात कही है। हालांकि, झारखंड में सत्ता की तस्वीर साफ नहीं है। मामला उलझा हुआ है। परिणाम आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। जयराम महतो की पार्टी के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।

इंडिया खेमे को हेमन्त सोरेन की योजनाओं का भरोसा
झारखंड में पहली बार ऐसा है कि सत्ता में वापसी को लेकर इंडिया और एनडीए ; दोनों खेमों में उत्साह है। दोनों को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। इसके दो-तीन मुख्य कारण हैं। इंडिया खेमे को भरोसा है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चुनाव के दो-तीन महीने पहले जनता को लुभाने के लिए जो योजनाएं शुरू की थीं, उनका लाभ चुनाव में मिला है। इनमें मंईयां सम्मान योजना, किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल माफ, 200 यूनिट मुफ्त बिजली आदि शामिल हैं। इन योजनाओं और हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में जनता ने भरोसा जताते हुए दुबारा समर्थन दिया है। सत्ता में वापसी को लेकर झामुमो सबसे अधिक उत्साहित है।

एनडीए को हेमन्त सरकार के खिलाफ एंटी इंकेंबेन्सी से फायदे का उम्मीद
इधर, एनडीए को भी सत्ता आने का पूरा भरोसा है। भाजपा को हेमन्त सोरेन सरकार के खिलाफ एंटी इंकेंबेन्सी पांच सालों की वादाखिलाफी, बांग्लादेशी घुसपैठ, रोजगार के सवाल पर युवाओं का आक्रोश, बालू की समस्या, भ्रष्टाचार और चुनाव घोषणा पत्र में जनता से किये गये कई वादों पर भरोसा है। भाजपा ने मंईयां सम्मान के बदले गोगो दीदी योजना, बेरोजगारी भत्ता, तीन लाख सरकारी पदों पर बहाली, 31 सौ रुपये क्विंटल धान की खरीद, एक रुपये में महिलाओं के नाम सम्पत्ति की रजिस्ट्री जैसी कई घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं पर जनता का समर्थन मिलने की उम्मीद भाजपा को है। भाजपा ने दो महीने के अंदर हेमन्त सोरेन सरकार के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया था।

झामुमो को कल्पना की सौ से अधिक सभाओं से लाभ की उम्मीद
बहरहाल, परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि जनता ने किसके पक्ष में फैसला दिया है। इस चुनाव में झामुमो को एक नया नेता मिल गया है। इस चुनाव में सबसे अधिक चर्चा कल्पना सोरेन की हुई। सबसे अधिक सुर्खियां कल्पना ने बटोरीं। कल्पना सोरेन स्टार प्रचारक बन कर उभरी हैं। उन्होंने खूब मेहनत की। धुंआधार प्रचार किया। एक सौ से अधिक सभाएं कीं। उनकी सभाओं में भारी भीड़ आयी। उन्होंने जनता को अपनी ओर आकर्षित किया। इंडिया गठबंधन में सबसे अधिक मांग कल्पना सोरेन की रही। हेमन्त सोरेन यदि सत्ता में वापसी करते हैं, तो इसमें कल्पना की अहम भूमिका मानी जायेगी।

शिवराज और हिमंता की रणनीति व मेहनत से भाजपा बैकफुट से फ्रंटफुट आयी

यदि भाजपा सत्ता में आती है, तो इसका सारा श्रेय झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान व सह प्रभारी हिमंता विस्व सरमा की रणनीति व मेहनत को जायेगा। इन दोनों ने नेताओं ने भाजपा में जान डालने का काम किया है। बैकफुट से फ्रंटफुट पर ला दिया।

Share this:

Latest Updates