Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sun, Apr 6, 2025 🕒 10:48 AM

महागठबंधन सरकार में फिर से पनपने लगा है उग्रवाद : अन्नपूर्णा देवी 

महागठबंधन सरकार में फिर से पनपने लगा है उग्रवाद : अन्नपूर्णा देवी 

Share this:

Palamu news : जिले के छतरपुर उच्च विद्यालय के स्टेडियम में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में मंगलवार को पहुंचीं केन्द्रीय मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने महागठबंधन सरकार पर जम कर हमला बोला। केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हेलीकॉप्टर से छतरपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने पहुंची थीं। उन्होंने राज्य सरकार को भ्रष्ट एवं लूट की सरकार बताया। कहा कि इस सरकार में एक बार फिर पूरे राज्य में उग्रवाद पनपने लगा है। यदि यह सरकार लम्बे समय तक रही, तो उग्रवाद पहले की तरह नासूर बन जायेंगे। ऐसे में इसे उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार लोक कल्याण की नहीं, बल्कि लूट एवं भ्रष्टाचार की सरकार है। झारखंड की स्थिति आज के पूर्व 20 साल जैसी हो गयी है। अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गया है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार जनता को धोखा दे रही है। जनसंख्या परिवर्तन और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश हो रही है।

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड को भारतीय जनता पार्टी ने बनाया है। शिबू सोरेन से लेकर हेमन्त सोरेन तक ने झारखंड को लूटा है। झारखंड में सरकार प्रश्नपत्र लीक होने से नहीं रोक पायी, तो इंटरनेट बंद कर दिया, ताकि अपनी नाकामी छुपा सके। वहीं, उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान 17 युवकों की मौत हो गयी है। इस मौत के लिए झारखंड सरकार जिम्मेदार है।

सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि छत्तरपुर के इलाके में नक्सली सिर उठाने लगे हैं। कमजोर हो चुके नक्सली एक बार फिर से लेवी के लिए कॉल कर रहे हैं। नक्सली लेवी की रकम से ही पनपे थे, एक बार फिर उसी दौर में जा रहे हैं।

स्थानीय विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि राज्य की सरकार पूरी तरह से गूंगी-बहरी है। वह छत्तरपुर के इलाके में निबंधन का कार्यालय लाना चाहते हैं, लेकिन राज्य के मुखिया फाइल में ही हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। मौके पर पलामू सांसद, विधायक के अलावा भाजपा नेता सह पूर्व सांसद सुनील सिंह, मनोज कुमार, घूरन राम, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता विनोद सिंह समेत कई नेताओं ने परिवर्तन यात्रा को सम्बोधित किया।

Share this:

Latest Updates