बाहा पूजा और सरहुल झारखंड के आदिवासियों का मुख्य त्योहार : हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे अपने पैतृक गांव नेमरा, बाहा पूजा और सरहुल में लिया हिस्सा
Ranchi news : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के बरलंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने पैतृक आवास नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से अपराह्न में नेमरा पहंचे थे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही रामगढ़ जिला पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। इसके बाद सीधे अपने आवास पहुंचे।घर पहुंचने के बाद अपने कुल देवता पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने गाजे–बाजे के साथ अपने पैतृक आवास से सीएम को पूजा स्थल जाहेर स्थान लाया गया। यहां पूर्व से पहुंचे उनके अपने सगे सम्बंधी, परिवार के लोगों से मिले। इसके बाद सीधे सीएम संथाली पहनावा के साथ जाहेर ग्राम पर ग्राम देवता की पूजा–अर्चना की गई। यहां ग्रामीणों के भारी संख्या मे महिलाएं अपने माथे पर लोटा मे पानी के साथ साथ फूल और आम का पता लिए हेमंत सोरेन का स्वागत किया ।इसके बाद सीएम बाहा पूजा मे शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहा पूजा व सरहुल पर्व झारखंड के आदिवासियों का मुख्य त्योहार है। दोनों पर्व के उपलक्ष्य मे देशवासियों व राज्यवासियों को बधाई देता हूं। सीएम ने आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ सरहुल त्योहार भी मनाया एवं उनके साथ नाचकर ढोल नगाडे बजाए। विधायक ममता देवी भी कार्यक्रम मे शामिल हुई। बाहा पूजा के मौके पर ममता देवी ने कहा कि बाहा व हरहुल पर्व की राज्यवासियों को बधाई देता हूं। वहीं गांडेय विधायक व मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन, सीएम की मां रुपी सोरेन, रेखा सोरेन आदि मौजूद थे।