Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहुल के वियतनाम दौरे पर भाजपा ने उठाए सवाल, रविशंकर ने पूछा- आखिर इतना प्रेम वियतनाम से क्यों?

राहुल के वियतनाम दौरे पर भाजपा ने उठाए सवाल, रविशंकर ने पूछा- आखिर इतना प्रेम वियतनाम से क्यों?

Share this:

New Delhi news : साल 2025 में दूसरी बार राहुल गांधी के वियतनाम जाने पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा है कि आपको वियतनाम से इतना प्रेम क्यों है।अभी आपने 2025 जनवरी में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए वियतनाम का दौरा किया था। अब आप होली में भी वियतनाम का दौरा कर रहे हैं। इस दौरे का आखिर राज क्या है। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि जनवरी में उन्होंने लगभग 22 दिन वियतनाम में बिताए थे। भाजपा नेता ने उनसे पूछा कि अब तो वे विपक्ष के नेता हैं और हिंदुस्तान में उनकी उपलब्धता होनी चाहिए।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर देश शोक मना रहा था और राहुल गांधी चले गए वियतनाम

प्रसाद ने कहा कि हम वियतनाम देश का बहुत सम्मान करते हैं। लेकिन ये सवाल तो पूछना पड़ेगा कि राहुल जी को वियतनाम से क्यों इतना प्यार हो गया है। वो विपक्ष के नेता हैं और इस बात का उन्हें जवाब देना चाहिेए। आपको बता दें कि भारत जिस समय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन के शोक में डूबा था। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम रवाना हो गए थे। राहुल गांधी की यात्रा पर विवाद पिछले हफ्ते तब शुरू हुआ था, जब भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक ट्वीट में कहा कि जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम गए।

Share this:

Latest Updates