Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sun, Apr 6, 2025 🕒 11:49 PM

दो खानाबदोश जनजातियों के बीच खूनी संघर्ष, 03 महिलाओं सहित 05 की मौत

दो खानाबदोश जनजातियों के बीच खूनी संघर्ष, 03 महिलाओं सहित 05 की मौत

Share this:

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते हुई यह दर्दनाक घटना
Bhuwneshwar News : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के करमडीही में एक खतरनाक घटना घटी है। जिसमें कथित तौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते दो समूहों के बीच झड़प हुई, इस घटना में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। इस हिंसक झड़प के बाद हमलावरों ने एक महिला और चार बच्चों का अपहरण भी किया। घायल हुए पांच अन्य लोगों का इलाज सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है।

महाराष्ट्र की है यह दोनों खानाबदोश जनजातीय


सूत्रों ने बताया कि यह झड़प महाराष्ट्र की दो खानाबदोश जनजातियों के बीच हुई, जो करमडीही में पिछले पांच दिनों से रह रही थीं। आरोपियों ने गीतापाड़ा में अपने टेंट में सो रहे पांच लोगों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि हमले में जीवित बचे दस लोगों में से पांच का उपचार चल रहा है। घायलों से मिली जानकारी के अनुसार, चार हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। पीड़ित परिवारों के सदस्य महाराष्ट्र के वर्धा, बिहार के छपरा और झारखंड के धनबाद से आये थे। हमलावरों द्वारा अपहृत एक महिला और चार बच्चों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
मृतकों की पहचान छमा भोला (25), पुंदी पवार (65), सुभाष पवार, चानम कुमार भोंसले (40) और भुक्या कैला (56) के रूप में की गयी है। घटना के बाद, राउरकेला, झारसुगुड़ा और संबलपुर के पड़ोसी जिलों की पुलिस को बस और ट्रेन मार्गों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सतर्क कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों समूहों के बीच पुरानी दुश्मनी थी, और वे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के पहलू की भी जांच कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates