होम

वीडियो

वेब स्टोरी

मंईयां सम्मान यात्रा का कारवां पहुंचा पूर्वी सिंहभूम का बोराम

IMG 20240927 WA0232

Share this:

• पांचवें दिन कोल्हान में, कल्पना के साथ बेबी,दीपिका और सविता, विधायक कालिंदी और सांसद जोबा भी हैं मौजूद

East Singhbhum :  मंईयां सम्मान यात्रा पांचवें दिन पहुची कोल्हान, जिसकी शुरुआत पूर्वी सिंहभूम ज़िला के बोराम से हुई। मंईयां सम्मान यात्रा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री  बेबी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व एवं दृढ़ संकल्प के कारण ही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना धरातल पर उतर सकी। ,झारखंड की बेटियों, माताओं, बहनों को सम्मान देने का प्रण मुख्यमंत्री ने लिया और आज झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लागू कर उनके खातों में प्रतिवर्ष 12000 रुपये (प्रति माह 1000 रुपये) दिये जा रहे हैं। आप सभी इसी तरह मज़बूती के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ खड़ी रहें, तो आनेवाले दिनों में झारखंड की आधी आबादी को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। 

जेएमएमएसवाई के तहत मिलनेवाली राशि महिलाओं को दे रही आत्मनिर्भर बनने का हौसला

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि मंईयां सम्मान यात्रा के तहत झारखंड के जिस कोने में भी जा रहे हैं, आप सभी महिलाओं का अपार समर्थन मिल रहा है। आपका उत्साह और जोश हमें आगे बढ़ने की ताक़त दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में हमारी सरकार ने महिलाओं को हर स्तर पर बराबरी का हक़ एवं अधिकार देने का काम किया है ; चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो या फिर रोज़गार के क्षेत्र में हो। महिलाओं को रोज़गार, व्यवसाय के लिए हमारी सरकार ऋण उपलब्ध करा रही है। हमारी सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की 18 से 50 वर्ष तक की बेटियों, माताओं, बहनों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलनेवाली 1000 रुपये की राशि ने आर्थिक रूप से सहयोग किया है। कोई कह रही है कि वह अपने बच्चों के ट्यूशन फ़ीस दे सकेंगी, तो कोई मोबाइल रिचार्ज करा पायेंगी। प्रतियोगिता हेतु फॉर्म भर सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह राशि महिलाओं को हौसला दे रही है कि अब वे भी आत्मनिर्भर हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि कल ही हमारी सरकार ने किसानों का दो लाख रुपये तक का क़र्ज़ माफ़ करते हुए 400 करोड़ रुपये उनके खाते में भेजने का काम किया है।

यात्रा से हम झारखंड की लाखों महिलाओं को जोड़ने का कर रहे हैं काम

विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि झारखंड में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने झारखंड की महिलाओं के मान-सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की है। आज झारखंड की बेटियों, माताओं और बहनों के खाते में हर महीने 1000 रुपये आ रहे हैं।  खाते में पैसे पहुंचने का काम अगर कोई कर रहा है, तो वह है आपका बेटा, दादा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन। उन्होंने कहा कि हर महीने मिलनेवाली राशि बंद होनेवाली नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना परिवार को भी मज़बूत करेगी, क्योंकि अगर एक परिवार में जितनी अधिक बेटियां, बहनें, बहुएं होंगी, उनके परिवार में यह राशि बढ़ती जायेगी। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान यात्रा में आज हज़ारों की संख्या में महिलाएं आयी हैं। यात्रा से हम झारखंड की लाखों महिलाओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं। हम आपका प्यार और आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती क्रांतिकारियों की धरती है। हम झारखंड के उन सभी शहीद क्रांतिकारियों को नमन करते हैं। 

आप सभी खुश रहें, यही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का उद्देश्य

 विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कृषि ऋण माफ़ी योजना के तहत 02 लाख तक के क़र्ज़ को माफ़ किया है । 200 यूनिट मुफ़्त बिजली योजना से राज्य के लाखों परिवारों को राहत देने का काम किया है। लोगों का बिजली बिल माफ़ किया है। बच्चों को विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति दी है। बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मज़बूती दी है। मुख्यमंत्री ना जाने कितनी ही योजनाओं से लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। आप सभी खुश रहें, यही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का उद्देश्य है। 

यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम को विधायक मंगल कालिन्दी ने भी सम्बोधित कर राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित सभा को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री बेबी देवी, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक सविता महतो, विधायक मंगल कालिन्दी, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने सम्बोधित किया। बारिश के बावजूद महिलाओं का जोश और उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने विधायक कल्पना सोरेन एवं अन्य वक्ताओं को ध्यान से सुना। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अननन्य मित्तल सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण एवं हज़ारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates