Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sun, Apr 6, 2025 🕒 7:26 PM

चीन ने ताइवान के आसपास किया विशाल सैन्य अभ्यास

चीन ने ताइवान के आसपास किया विशाल सैन्य अभ्यास

Share this:

Taipei news : चीन ने ताइवान के आसपास दो दिवसीय सैन्य अभ्यास किया, जिसमें उसने अपने सभी निर्धारित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह अभ्यास मध्य और दक्षिणी ताइवान जलडमरूमध्य में ‘स्ट्रेट थंडर-2025ए’ नामक आपरेशन के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य द्वीप की नाकेबंदी को लागू करना था। चीन, ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है और इस सैन्य गतिविधि को ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाली गतिविधियों के खिलाफ एक कड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के ईस्टर्न थिएटर कमान के प्रवक्ता शी यी के हवाले से बताया कि इस अभ्यास में सैनिकों की एकीकृत संचालन क्षमताओं का परीक्षण किया गया और सभी निर्धारित कार्यों को पूरी सफलता के साथ अंजाम दिया गया।

Share this:

Latest Updates