Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीएम की एयर एम्बुलेंस सेवा असहाय मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही

सीएम की एयर एम्बुलेंस सेवा असहाय मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही

Share this:

▪︎ झारखण्ड में अबतक 94 लोगों को मिल चुका है लाभ

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का लोगों के जीवन सुरक्षा का सकारात्मक प्रयास रंग ला रहा है। आपात स्थिति में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों को बेहतरीन चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने में एयर एम्बुलेंस सेवा वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री के इस प्रयास से अबतक  94 मरीजों को झारखण्ड से ससमय एयरलिफ्ट करा कर दूसरे राज्यों के प्रमुख अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया।  सिर्फ रांची से 78, जबकि अन्य जिलों से 11 मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ लिया है।

आम और खास लोगों ने लिया सेवा का लाभ

एयर एम्बुलेंस के जरिये त्वरित और सहजभाव से मरीजों को दूसरे राज्यों में इलाज का लाभ मिल रहा है। तभी तो बीते समय में आम लोगों के साथ-साथ गण्यमान्य लोगों को भी एयर एम्बुलेंस  की सेवा प्रदान की गयी है। इसके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव कार्य के दौरान गम्भीर रूप से घायल झारखण्ड पुलिस बल के कई जवानों को भी ससमय उच्चतर चिकित्सीय सेवा के लिए एयर एम्बुलेंस से एयरलिफ्ट करा कर उच्चस्तरीय मेडिकल सेंटर में शिफ्ट कराया जा चुका है।

हर वर्ग को एयरलिफ्ट का लाभ, मोबाइल से करें बुक

राज्य के आम और खास हर वर्ग के मरीजों के परिजन नगर विमान विभाग द्वारा संचालित +918210594073 मोबाइल नम्बर पर फोन कर एयर एंबुलेंस की सेवा सम्बन्धी जानकारियां 24 घंटे किसी भी समय ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार, झारखण्ड के बाहर अन्य गंतव्य स्थानों पर मरीजों को ले जाने पर सम्बन्धित व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर 55,000 प्रति उड़ान घंटे के दर पर एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी जाती है।

यह है निर्धारित रूट और दर

रांची–दिल्ली      ₹3.3 लाख
रांची–मुंबई        ₹4.4 लाख
रांची–चेन्नई        ₹3.85 लाख
रांची–कोलकाता ₹1.10 लाख
रांची–हैदराबाद  ₹3.02 लाख
रांची–वाराणसी ₹1.37 लाख
रांची–लखनऊ  ₹2.20 लाख
रांची–तिरुपति  ₹3.85 लाख

Fixed Wing एयरक्राफ्ट सी-90 की सुविधा उपलब्ध

तत्काल नागर विमान प्रभाग़ द्वारा एयर एम्बुलेंस सेवा के लिए Fixed Wing एयरक्राफ्ट सी-90 की सुविधा उपलब्ध है। इसके माध्यम से एक मरीज तथा दो परिजनों को एक साथ एयर एम्बुलेंस से अन्य राज्य में चिकित्सा हेतु ले जाया जा सकता है।

Share this:

Latest Updates