Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Apr 7, 2025 🕒 1:44 AM

चलो, दुनिया की सैर कर लें, अगर आपने बाली की सैर नहीं की तो क्या किया…

चलो, दुनिया की सैर कर लें, अगर आपने बाली की सैर नहीं की तो क्या किया…

Share this:

New Delhi news : राज कपूर की एक फिल्म का गाना है ‘आओ चलें, दुनिया की सैर कर लें। अगर पैसा है और आप सैर के शौकीन हैं तो एक बार इंडोनेशिया के बाली की सैर जरूर करनी चाहिए। यह जगह दुनिया की खूबसूरत जगह में से एक है। बता दें कि आपको यहां के द्वीपों पर जाना और घूमना काफी पसंद आएगा। इंडोनेशिया का बाली द्वीप काफी मनमोहक है। यह एशिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक है और हर साल यहां पूरी दुनिया से लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। बाली, इंडोनेशिया का एकमात्र हिंदू बहुल प्रांत है। यहां 86.9% आबादी बाली हिंदू धर्म को मानती है।

IMG 20241202 WA0013 2

कला और संस्कृति का प्रमुख केंद्र

 यह द्वीप कला और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। करीब 38 लाख जनसंख्या वाला बाली द्वीप की ज्यादातर आबादी हिंदू है। इन लोगों का लिबास स्थानीय ही है, लेकिन इनके नाम संस्कृत शब्दों पर आधारित हैं। जैसे- कर्ण, इरावती आदि। यहां बहुत-सी हिंदू महिलाएं माथे पर तिलक भी लगाती हैं, जिससे वे खुद को अलग दिखा सकें।

हिंदू मंदिरों से भरा है यह द्वीप

मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर अनेक हिंदू मंदिर हैं। इसके अलावा हर घर या होटल में किसी स्थान पर छोटा-सा मंदिर स्थापित किया हुआ जरूर मिलेगा, जहां ये लोग अपनी विधि से रोज पूजा करते हैं। यहां फैला नीला समंदर और प्राचीन मंदिर यहां आने के लिए उकसाते रहते हैं। बाली के नुसा दुआ में हरे-भरे पार्क, हिंदू पुराणों के चरित्रों और नृत्य करती महिलाओं की मूर्तियां और विभिन्न उष्णकटिबंधीय पशु-पक्षी विचरण करते नजर आएंगे। यहां के लोग मृदुभाषी, मित्रतापूर्ण और धार्मिक हैं। बाली को प्राचीन मंदिरों के लिए ‘सहस्त्र मंदिरों का द्वीप’ भी कहा जाता है। नीले समंदर के किनारे पर स्थित उलुवतु मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Share this:

Latest Updates