Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या आप जानते हैं ? पलाश के पेड़ में ब्रह्म, विष्णु, महेश का होता है वास, इस फूल को चढ़ाने से माता लक्ष्मी भी हो जाती हैं प्रसन्न

क्या आप जानते हैं ? पलाश के पेड़ में ब्रह्म, विष्णु, महेश का होता है वास, इस फूल को चढ़ाने से माता लक्ष्मी भी हो जाती हैं प्रसन्न

Share this:

Dharm adhyatm, Palash ke phool ka mahatva :  ज्योतिष शास्त्र में पलाश का विशेष महत्व माना जाता है. इसे कई नामों से जाना जाता है जैसे: छूल, परसा, ढाक, टेसू, किंशुक, केसू आदि,वहीं ऐसी मान्यता है कि एक जमाने में पलाश के फूलों को उपयोग होली में रंगों के तौर पर होता था. लाल रंग के इस सुंदर फूल को होली के कई दिनों पहले से ही पानी में भिगो कर रख देते थे और फिर उबालकर इससे घर पर ही होममेड रंग बनाते थे.शास्त्रों के मुताबिक कहा जाता है कि पलाश के पेड़ में ब्रहमा, विष्णु, महेश तीनों देवताओं का वास होता है,जिसे पलाश का इस्तेमाल ग्रहों दोष की शान्ति पाठ में भी होता है.अगर आप अपने धन-धान्य और आर्थिक सुखों की उन्नति चाहते है तो पलाश का फूल का इस्तेमाल करें।

हिंदू धर्म में है पलाश के फूलों का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में प्रकृति का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है। क्योंकि उनमें देवी-देवताओं का वास होता है। आज हम पलाश के फूलों के महत्व के बारे में बात करने जा रहे हैं।

पलाश के फूलों के उपाय

पलाश के पेड़ में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। पलाश के फूलों की सुंदरता किसी का भी मन मोह सकती है। इन्हें टेसू का फूल भी कहा जाता है। कई लोग घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए टेसू के पेड़ लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके उपाय करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती।

किस उपाय से भरेगी तिजोरी

पलाश के फूलों को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। इस उपाय से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। तिजोरी में सफेद पलाश के फूल रखने से भी तुरंत लाभ मिलता है। वहीं अगर आपका मन सोर्स न्यूज़ फास्ट। अशांत है तो इसके लिए अपने तकिए के नीचे पलाश के फूल रखें या फिर सिरहाने के पास पलाश के फूलों का गुलदस्ता रखें। इससे मन को शांति मिलती है, साथ ही नींद भी अच्छी आती है।

बीमारी से कैसे पाएं राहत

अगर आप लम्बे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इसके लिए पलाश के फूल का ये उपाय कर सकते हैं। रविवार के दिन पलाश के पेड़ की जड़ लेकर इसमें सूती धागा लपेट कर अपने दाहिने हाथ पर बांध लें। ऐसा करने से गंभीर से गंभीर समस्या में राहत मिलती है। सोर्स न्यूज़ फास्ट।

बुरे फल से छुटकारा पाने के लिए क्या करें

शनि देव को काले तिल और तेल के साथ पलाश के फूल चढ़ाने से शनि का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। मंगल ग्रह शांत करने के लिए 21 मंगलवार को भगवान हनुमान को पलाश के फूल अर्पित करें।

मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न

हर शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को पलाश के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, और आपके ऊपर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं। जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। सफेद रंग के फूल मां लक्ष्मी को अति प्रिय हैं। इसलिए आप इन्हें भी अर्पित कर सकते हैं। इससे भी उनकी विशेष कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

Share this:

Latest Updates