होम

वीडियो

वेब स्टोरी

चौंकिए मत ! चीन और जापान में किराये पर मिलते हैं गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड

IMG 20240926 WA0004

Share this:

डेट, डिनर सहित कई कामों के लिए साइन होते हैं कॉन्ट्रैक्ट

New Delhi news, Global News : बाजार से किराये पर हर एक सामान खरीद सकते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सुना है कि गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड भी किराये पर मिलते है। यदि नहीं, तो आइए, आपको बताते है एक ऐसी जगह, जहां पर आप गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को किराये पर ले सकते हैं। इन लोगों को आप बुक कर सकते हैं।हालांकि, कुछ लोगों का हमेशा यह दावा रहा है कि प्यार एक ऐसी चीज है, जिसे खरीदा नहीं जा सकता, क्योंकि यह अमूल्य है। लेकिन, आज इसे झूठा साबित करने के लिए कुछ देश इसकी कीमत तय करने में लगे हुए हैं। जी हां ! यहां हम बात कर रहे हैं, चीन और जापान की, जहां एक अनोखा व्यवसाय खूब फल-फूल रहा है। इसके मार्केट में लाॅन्च होते ही ग्राहकों की लाइन लग गयी। इतना ही नहीं, लोग मुंहमांगी कीमत देने के लिए भी तैयार हैं।

किसी को समझने के लिए अपना बेशकीमती समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ऑन रेंट’ मतलब आप कुछ देर के लिए इमोशनल इंटीमेसी का अनुभव लेने के लिए लड़के या लड़की को किराये पर ले सकते हैं। अब आपको किसी को इंप्रेस करने लिए उससे रोमांटिक बातें नहीं करनी है, किसी को समझने के लिए अपना बेशकीमती समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है, और ना ही आपको अपने लुक के कारण किसी भी तरह का रिजेक्शन हैंडल करना है। बस ! शर्त है, आपके पास अथाह पैसा होना चाहिए। किराये पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड लेने के लिए आपको घंटे के हिसाब से हजारों खर्च करने पड़ेंगे।…और, यदि इतना पैसा नहीं है, तो फिर आपके पास डेटिंग के नेचुरल प्रोसेस से गुजरने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हालांकि, यह सर्विस अभी तक दूसरे देशों में नहीं पहुंची है, लेकिन चीन और जापान के लोग इसका खूब इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह को समझने के लिए यहां नीचे बतायी गयीं बातों को जानना बहुत जरूरी है।

इस कीमत पर मिल जायेंगे गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड

एक स्थानीय अखबार के अनुसार, जापानी ऐप पर गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को किराये पर लेने की कीमत $30 से $150 प्रति घंटे के बीच है। यह भारतीय करेंसी के मुताबिक 2,481 से 12,408 रुपये होता है। इसके अलावा रेंटल गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को यात्रा के लिए एक्स्ट्रा भुगतान भी करना पड़ सकता है।

गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड रेंट पर लेने के लिए माननी पड़ेगी यह शर्त

जापान में, आप कानूनी रूप से कुछ घंटों के लिए एक ऐप के माध्यम से प्रेमिका या प्रेमी को किराये पर ले सकते हैं। लेकिन, इसके लिए कुछ नियमों का पालन करने के लिए कहा जाता है। इसमें व्यक्ति अपने किराये के पार्टनर को सीधे सम्पर्क नहीं कर सकता है। यह अडल्ट ओरिएंटेड सर्विस नहीं है, जिसमें बार होस्टेस से लेकर टॉपलेस डांसर और मसाज करना शामिल होता है। ऐसे में व्यक्ति अपने रेंटल पार्टनर को किस भी नहीं कर सकता है। इसके अलावा महंगे गिफ्ट देना भी मना है। इतना ही नहीं, लड़कियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह सेवा केवल सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक उपलब्ध होती है।

ऐसे लोग ज्यादा लेते हैं यह सर्विस

इस सर्विस को लेनेवाले लोगों में सबसे ज्यादा ऐसे व्यक्ति होते हैं, जिन्होंने कभी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड न बनाया हो या कभी किसी के साथ डेट पर भी न गये हों। जापान में इस सर्विस को 20 साल से अधिक के सभी उम्र के लोग लेना पसंद करते हैं।

भारत में भी बढ़ रहा यह ट्रेंड

भारत में भी इस बिजनेस की काफी डिमांड बढ़ रही है। गुरुग्राम के शकुल गुप्ता ने बॉयफ्रेंड ऑन रेंट का बोर्ड लेकर अपना विज्ञापन किया, तो लगभग 50 हजार से अधिक लोगों ने लाइक और कॉमेंट करके इसमें अपनी दिलचस्पी दिखायी। कई लोगों ने उनसे उनका कॉन्ट्रेक्ट भी मांगा। हालांकि, शकुल ने अपने पोस्ट के जरिये यह भी साफ कर दिया था, कि वह इसके लिए कुछ चार्ज नहीं करते हैं। ऐसे में यही प्रतीत हो रहा है कि इस देश में भी लोगों को प्यार करने के लिए पार्टनर नहीं मिल रहे हैं।

रेंट पर गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड लेने की वजह

गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड रेंटल सर्विस सिर्फ लोगों के अकेलेपन को कम करने के लिए शुरू की गयी है। इसमें प्रेम सम्बन्ध बनाने की अनुमति नहीं होती है। इसके बावजूद यह बिजनेस लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह लोगों की व्यस्तता है। दरअसल, लोग करियर, पैसे और अपने लाइफस्टाइल को मेंटेन करने में इस तरह से व्यस्त हो गये हैं, कि उनके पास खुद के लिए ही समय नहीं रह गया है। और न ही उनके आसपास ऐसे लोग हैं, जो उनकी भावनाओं को समझें या उदासी को कम करें। ऐसे में वक्त रहते यह समझना बहुत जरूरी है कि करोड़ों कमाने का मजा भी उसी समय होता है, जब आपके पास उसे खर्च करने के लिए अपना परिवार हो ; अन्यथा एक समय के बाद यह सिर्फ रंगीन कागज बन कर रह जाता है, जिसके पीछे पूरा जीवन भागते रहना अचानक से व्यर्थ लगने लगता है। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates