Giridih news :ईश्वर ने मनुष्य को पृथ्वी का सबसे ज्ञानी और समझदार प्राणी बनाया है, लेकिन लालच और ईर्ष्या के कारण मनुष्य का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। ऐसा ही एक वाक्य गिरिडीह जिला अंतर्गत धनवार प्रखंड के दशरीडीह गांव में घटित हुआ है। यहां संपत्ति विवाद में एक महिला ने अपने देवर के मासूम बेटे के मुंह में ब्लेड डाल दिया जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना शुक्रवार को हुई है।
बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं
धनवार निवासी राहुल कुमार सोनी ने अपनी भाभी रेशमी देवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आपसी रंजिश के कारण उन्होंने साजिश के तहत उनके बेटे शिवांश के मुंह में ब्लेड का टुकड़ा डाल दिया। ब्लेड निगलने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। इस घटना से घबराए परिवार वालों ने तुरंत बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण तिलैया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी जब तबीयत नहीं सुधरी तो उसे रांची रेफर कर दिया गया।
आरोपी रेशमा देवी फरार
डाक्टरों के अथक प्रयास के बाद बच्चा अब स्वस्थ है। उसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना से पहले संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान रेशमी देवी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल आरोपी रेशमी देवी और उसके पति भीखो सोनार फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की तलाश कर रही है।