Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Wed, Apr 2, 2025 🕒 1:57 AM

अबुआ राज-अबुआ सरकार का इतिहास झारखंड में गढ़ने जा रहे : हेमन्त सोरेन 

अबुआ राज-अबुआ सरकार का इतिहास झारखंड में गढ़ने जा रहे : हेमन्त सोरेन 

Share this:

▪︎ इंडिया गठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक आज

Ranchi News : झारखंड में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने आवास पर शनिवार को पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राज्य के मतदाताओं का आभार…।

हेमन्त सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को बहुत उत्साह से लोगों ने मनाया। महिलाओं और नौजवानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जितने भी लोग चुनावी मैदान में थे, उन सभी का आभार…। हमने 56 सीटें जीती हैं। अबुआ राज-अबुआ सरकार का इतिहास झारखंड में गढ़ने जा रहे हैं। पहली बार ऐसा चुनाव देखा, जिसमें लोकतंत्र की परीक्षा हमने पास की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के बधाई देने पर उनका शुक्रिया अदा किया।

इस दौरान कल्पना सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो, प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर, सुप्रीमो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।

इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, ‘आज झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गये हैं। मैं सभी समुदायों के लोगों और राज्य के सभी किसानों, महिलाओं और युवाओं को बहुमत के साथ वोट देने और इस चुनाव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उन सभी नेताओं को भी धन्यवाद देता हूं, जो मैदान में थे और लोकतंत्र की ताकत को लोगों तक ले गये।  इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। मैं आप सभी को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।’

हेमन्त ने पीएम मोदी को कहा…शुक्रिया

झारखंड विधानसभा चुनाव में एक बार फिर शानदार जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में बधाई संदेश शुरू हो गये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं  हेमन्त सोरने को बधाई दी है। जवाब में हेमन्त सोरेन ने भी उनका शुक्रिया अदा किया है। 

यह सरकार अबुआ की सरकार है : कल्पना 

झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन की जीत पर गांडेय से पार्टी की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, ‘यह सरकार अबुआ सरकार है, यह सरकार झारखंड की जनता की सरकार है। जनता ने हेमन्त सोरेन पर अपना अटूट विश्वास जताया है। हेमन्त जी जिस तरह पहले एक बेटे के तौर पर, एक भाई के तौर पर झारखंड की सेवा कर रहे थे, अब आनेवाले समय में वह उससे भी ज्यादा मेहनत करेंगे।’

मुख्यमंत्री आवास में नव निर्वाचित विधायकों की मीटिंग आज

मुख्यमंत्री आवास में रविवार को नव निर्वाचित विधायकों की मीटिंग आयोजित की जायेगी। इंडिया गठबंधन के सभी नव निर्वाचित विधायकों की बैठक होगी। आदेश में कहा गया है, ‘सभी नव-निर्वाचित विधायकों को सूचित किया जाता है कि 24 नवम्बर को दिन के 11 बजे से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में इंडिया गठबंधन के सभी नव-निर्वाचित विधायकों की अति आवश्यक बैठक बुलायी गयी है।’

इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद :  राहुल गांधी

विधानसभा चुनावों के नतीजों पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘झारखंड के लोगों का इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…। प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत है।’ इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के नतीजों को लेकर कहा, ‘महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे। प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद।’

Share this:

Latest Updates