Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Tue, Apr 1, 2025 🕒 12:58 AM

रात में केला, अमरूद और सेब खाइएगा तो पड़ जाइएगा मुश्किल में, जानते हैं क्यों…

रात में केला, अमरूद और सेब खाइएगा तो पड़ जाइएगा मुश्किल में, जानते हैं क्यों…

Share this:

Health tips, Lifestyle : समय का पाबंद होना और जिंदगी में हर काम को अनुशासन और नियमों से अपने को जोड़कर करना मानसिक शांति ही नहीं देता है, सेहत को भी एक अलग किस्म की बुलंदी देता है। भारतीय ज्ञान परंपरा को देखें तो इसमें बहुत कुछ ऐसा बताया गया है, जो आज के विज्ञान और तकनीक का ज्ञान रखने वालों को मालूम नहीं होगा। किस समय में कैसे क्या खाएं, किस सीजन के किस महीने में क्या खाएं और क्या ना खाएं और इससे सेहत पर क्या असर पड़ता है, इसकी विस्तार से जानकारी भारतीय ज्ञान परंपरा और आयुर्वेद में उपलब्ध है।

यह फास्ट फूड का जमाना है

अब जरा आज के बारे में बात कर लें। वास्तव में देखा जाए तो आज का दौर फास्ट फूड का दौर है। फ्रूट को कौन पूछता है, लेकिन अगर सेहत खराब हो जाए तो भारतीय फलों के सहारे के बिना काम नहीं चलता है। सबसे बड़ी मुश्किल की बात यह है कि आज की पीढ़ी में तो यह समझ भी नहीं है कि अगर फल खाना है तो कौन सा फल किस समय खाएं। अगर गलत समय में फलों का सेवन करेंगे तो उसकी सेहत पर असर पड़ेगा। आज हम इसी की चर्चा कर रहे हैं।

सुबह में खाली पेट खाइए सेब

सेहत के लिए अमरूद, केला और से महत्वपूर्ण फल माने जाते हैं। सामान्य रूप से जानकारी का कहना है कि इन फलों का सेवन रात में नहीं करना चाहिए। सुबह में खाली पेट सेब खाने से फायदा होता है लेकिन रात में लेने पर यह बहुत ज्यादा हानि तो नहीं करेगा लेकिन इसके फायदे कम मिलते हैं। कुछ समस्या भी हो सकती है। पोषण विशेषज्ञ बताते हैं कि रात में सेब का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या जैसे एसिडिटी आदि हो सकती है। स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो सकती है।

रात में अमरूद-संतरा खाने से पचने में दिक्कत व बेचैनी

रात के समय संतरा खाने से आपको सोने में समस्या हो सकती है। यह आपके डिस्कंफर्ट का कारण भी बन सकता है। रात के समय संतरा खाने से पेट में दर्द या ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है। रात के समय अमरूद खाने से इसको पचाना मुश्किल हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों का पाचन खराब होता है, तो इसका भूलकर भी रात के समय सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में भयंकर दर्द हो सकता है।

रात में केला खाने से बढ़ेगा वजन

वैसे तो दूध के साथ केला मिलाकर किसी भी समय थोड़ी मात्रा में लेना सेहत के लिए लाभदायक है। पोषण विशेषज्ञ बताते हैं कि केरल में कैलोरी थोड़ी अधिक होती है, इसलिए रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। अगर रेगुलर तरीके से रात में हम केले का सेवन करने लगें तो वजन तेजी से बढ़ सकता है।

Share this:

Latest Updates