UP news, Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुष्कर्म की घटना से बवाल मच गया है। हाथरस के बिसावर इलाके में शनिवार की रात यह वारदात हुई है। मेरी जानकारी के अनुसार एक सात वर्षीय बच्ची बच्ची अन्य बच्चों के साथ सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान एक मुस्लिम युवक उसे बच्ची को उठा ले गया। जब बच्ची को परिजनों ने घर में नहीं पाया तो खोजबीन शुरू हुई। इस क्रम में घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक तालाब के पास बच्ची लहूलुहान हालत में रोती बिलखती मिली। जब परिजनों ने उसे पूछताछ की तो उसने बताया कि अंकल ने मेरे साथ गंदा काम किया है। यह बात सुनकर बच्चों के घर वालों और मोहल्ले के लोग आकर्षित हो उठे। सभी दुष्कर्म करने वाले मुस्लिम युवक की खोज में जुट गए। लोग उसे खोजते खोजते मस्जिद तक पहुंच गए। लोगों को मालूम हुआ कि वह युवक मस्जिद में ही छिपा है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मस्जिद का गेट तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और उसने आरोपी युवक चांद खान को गिरफ्तार कर लिया। इधर पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।
भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती
इस घटना को लेकर रविवार की सुबह लोगों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। लोगों ने स्थानीय बाजार बंद करा कर हंगामा किया। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने बिसावर की मस्जिद में तोड़फोड़ कर दी। मस्जिद में लगी पानी की टोंटियों तोड़ दी गईं। इस घटना के बाद बिसावर में बड़ी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।