Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Apr 7, 2025 🕒 1:10 AM

झामुमो आदिवासियों की नहीं, घुसपैठियों की पार्टी बन : हिमंता बिस्वा सरमा

झामुमो आदिवासियों की नहीं, घुसपैठियों की पार्टी बन : हिमंता बिस्वा सरमा

Share this:

Ranchi news : असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आज लगातार यहां आदिवासी आबादी घट रही है और मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है। आज हिन्दू 67 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी 33 प्रतिशत हो गयी है। लगातार हमारे संथाल परगना में घुसपैठियों ने आना शुरू किया, लेकिन सरकार ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ये बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं, अपने झारखंड के मुसलमान नहीं हैं। पाकुड़ और साहिबगंज में यह आबादी 35 प्रतिशत हो गयी है। झामुमो आदिवासियों की पार्टी नहीं, है, बल्कि घुसपैठियों के वोटबैंक के लिए उनकी पार्टी बन गयी है।

जरमुंडी में सभा को संबोधित कर रहे थे हिमंता

सरमा दुमका जिले के जरमुंडी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। घुसपैठियों ने आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा कर लिया, लेकिन सरकार ने उनका साथ नहीं दिया। प्रदेश में एक आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बाद भी आदिवासियों को उनका सम्मान और उनका हक नहीं मिल रहा है। जामताड़ा और साहिबगंज में शुक्रवार को स्कूल बंद कर दिये जाते हैं। उन्होंने हेमन्त सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर शुक्रवार को स्कूल बंद किये जाते हैं, तो मंगलवार को भी बंद होने चाहिए। आज झारखंड में रामनवमी का जुलूस और दुर्गा पूजन नहीं करने दिया जाता। हिन्दुओं को एक होना होगा, हमारे वोट बंट जाते हैं। लेकिन, घुसपैठियों के वोट एक ही पार्टी को जाते हैं। इसलिए हमको एक रहना होगा, बंटने से बचना होगा। एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे। राहुल गांधी, आलमगीर आलम और इरफान अंसारी जैसे लोग हर चुनाव में हमारे समाज को तोड़ने के लिए कोशिश करते हैं। ये लोग चुनाव के समय हमारे समाज को एससी-एसटी-ओबीसी में बांटने का काम करते हैं।

हेमन्त सरकार के संरक्षण में घुपैठिये हमारी रोटी-बेटी-माटी को लूटने का काम कर रहे

सरमा ने कहा कि हेमन्त सरकार के संरक्षण में घुपैठिये हमारी रोटी-बेटी-माटी को लूटने का काम कर रहे हैं। लेकिन, भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठियों के बच्चों को आदिवासी प्रमाण पत्र नहीं मिलने देंगे। साथ ही, उनको मुखिया का चुनाव भी नहीं लड़ने दिया जायेगा। इसके अलावा आदिवासियों से घुसपैठियों द्वारा हड़पी गयी जमीनों को वापस दिलाया जायेगा। सरमा ने कहा कि झारखंड की रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा भाजपा नीत एनडीए सरकार करेगी।

Share this:

Latest Updates