होम

वीडियो

वेब स्टोरी

मंईयां सम्मान यात्रा में कल्पना ने कहा- झारखंड में हेमंत राज चलता रहेगा

Maiyabe

Share this:

मंईयां सम्मान यात्रा पहुंची मेदिनीनगर

Palamu News :  मंईयां सम्मान यात्रा बुधवार को मेदिनीनगर पहुंची। यहां शिवाजी मैदान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में केवल हेमन्त राज चलेगा। इंडिया महागठबंधन की सरकार का बोलबाला होगा। यह तभी सम्भव है, जब लोग खुल कर हमारा समर्थन करेंगे।

कल्पना ने लोगों को भाजपा से बच कर रहने की सलाह दी। साथ ही, कहा कि बीजेपी के बहरुपिये देश के कोने-कोने से यहां आकर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। ये वही नेता हैं, जो अम्बेदकर की प्रतिमा एक तरफ लगाते हैं, तो दूसरी तरफ तोड़ते भी हैं। संविधान के अनुसार कार्य करने की बात कहते हैं और दूसरी तरफ संविधान को खत्म करने की तैयारी में भी लगे हुए हैं।

कल्पना ने कहा कि आपके सपने पूरा करना मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और महागठबंधन सरकार का काम है। मंईयां सम्मान की चर्चा करते हुए कहा कि यह एक हजार रुपये नहीं है। यह महिलाओं के लिए सम्मान है। महिलाएं घर-परिवार देखती हैं। उन्हें कोई सैलरी नहीं मिलती। यह राशि उन्हें राहत के साथ जरूरतों को पूरा करेगी। साथ ही, कहा कि आज जितनी योजनाएं चल रही हैं, उनसे कहीं ज्यादा दोबारा सरकार बनने के बाद चलायी जायेंगी।

मंईयां सम्मान योजना से नया अध्याय गढ़ा गया है

कल्पना ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि महिला सम्मान के लिए उनके द्वारा जो योजनाएं चलायाी गयी हैं, उसे रोकने के लिए बीजेपी के लोग हाई कोर्ट में पीआईएल किये हैं। इससे आप सभी अंदाजा लगा सकते हैं कि बीजेपी की मंशा आपके प्रति कैसी है। इसे जानने की जरूरत है और मंईयां सम्मान योजना से नया अध्याय गढ़ा गया है। बहुत जल्द चुनाव होनेवाला है। इस मौके पर ऐसे बहुरूपिये को आप जवाब दें, ताकि फिर से झारखंड में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में लोकप्रिय सरकार बनायी जा सके।

मंईयां सम्मान योजना से नया अध्याय गढ़ा गया है

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि झारखंड बनने के बाद भी आज तक किसी सरकार ने महिला सशक्तीकरण पर ध्यान नहीं दिया। डबल इंजन की सरकार इसमें फेल साबित हुई। फिर से राज्य में डबल इंजन की सरकार के लिए अपील की जा रही है। लेकिन, उनके पुराने ट्रैक रिकार्ड को देख कर जनता मुंहतोड़ जवाब दे। उन्होंने कृषि ऋण माफी, बिजली बिल शून्य आने सहित अन्य योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।

मंत्री बेबी देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विभाग द्वारा मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को राहत प्रदान की जा रही है। क्षेत्र में बहुत गरीबी है। छोटे-छोटे बच्चे घर पर खाने-पीने की सामग्री की मांग करते हैं। महिलाएं पैसे के अभाव में दे नहीं पातीं। ऐसे में उनका एक हजार रुपये घरेलू जरूरतों को पूरा करके राहत प्रदान करेगा।

झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनती है, तब महिलाएं आजीविका से जुड़ेगी

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें आजीविका से जोड़ेगी। 50 हजार से लेकर एक लाख तक की आमदनी बढ़ाने की कोशिश होगी। देश की इकोनॉमी में सुधार लाने के लिए महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा और स्थानीय स्तर पर उत्पादकता बढ़ायी जायेगी। मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि महिला उत्थान के लिए झारखंड में बनायी गयीं योजनाएं जल्द पूरे भारत देश में लागू होंगी। राज्य सरकार सभी के हित में बेहतर कार्य कर रही है।

इससे पहले दीप प्रज्वलित कर सभा की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शबिर अहम्मद, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, सदर सीओ अमरदीप सिंह बल्होत्रा, डीपीआरओ डॉ. असीम कुमार सहित कई बीडीओ-सीओ आदि मौजूद थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates