Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तुला राशि : कोई हमेशा विनम्र बना रहे और झगड़ों से दूर रहे, यह बात हजम नहीं हुई, अपनी राशि…

तुला राशि : कोई हमेशा विनम्र बना रहे और झगड़ों से दूर रहे, यह बात हजम नहीं हुई, अपनी राशि…

Share this:

Dharm- adhyatm, aadami ke jivan mein grahon or nakshatron ka prabhav : आदमी के जीवन में ग्रहों और नक्षत्रों का प्रभाव पढ़ते रहता है ऐसा ज्योतिषाचार्य बताते हैं। समस्याओं का आना होता है तो समस्याओं के समाधान की स्थिति भी बनती है, पर सामान्य रूप से ऐसा हमेशा संभव नहीं होता है। जितनी राशि के लोग होते हैं, उनकी संख्या मात्र 12 होती है। यानी 12 राशियों में ही हर नाम का व्यक्ति समाहित होता है। लेकिन, हर राशि के जातकों के व्यक्तित्व की कुछ खास पहचान हुआ करती है और इस दृष्टि से देखें तो तुला राशि वाले अपने तरह के व्यक्ति होते हैं। ज्योतिष के जानकार बताते हैं की तुला राशि के जातक ज्यादातर विनम्र स्वभाव के होते हैं और झगड़ा झंझट नहीं करना चाहते हैं। लेकिन, आज के जमाने में ऐसा कहना कुछ हजम नहीं होने वाली बात जैसी है। फिर भी आज हम चर्चा कर रहे हैं तुला राशि के जातकों के व्यक्तित्व की।

एकता में ही बल के हिमायती

बताया जाता है कि तुला राशि वाले प्राकृतिक रूप से उत्कृष्ट अदाकार होते हैं। इन्हें अकेला रहना पसंद नहीं होता है। इस राशि के लोग खुद को लोगों से घिरा हुआ रखते हैं। तेजी से दूसरों के साथ कैसे संबंध विकसित किया जाए, इसी पर ध्यान केंद्रित रखते हैं।  व्यक्तिगत प्रयास की जगह एक जोड़ा प्रयास करे तो ज्यादा बेहतर परिणाम निकलकर आता है। अत: जब ये जोड़े में होते हैं,तो बेहतर प्रदर्शन करते हैं। जोड़े या सामूहिकता में विश्वास इनकी पहचान है। यह मानते हैं कि एकता में ही बल है।

विश्वास होने पर ही प्रगाढ़ बनाते हैं संबंध

तुला राशि के जातकों की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह होती है कि दूसरों को बेहतर तरह से जानने के लिए एक उचित तरीका अपनाते हैं। निष्पक्ष तर्क करने के लिए ये कूटनीतिक और समझौते का रास्ता अपनाते हैं। बिना किसी को ठीक से समझे हुए न बहस करते हैं और ना उनके साथ किसी प्रकार का संबंध बनाते हैं। जब विश्वास हो जाता है तो संबंध प्रगाढ़ बना लेते हैं।

ना आपा खोएंगे, ना विवादों को बढ़ाएंगे

तुला राशि के जातक कोई भी काम धैर्य से लेते हैं। विवादों को बढ़ाने में विश्वास उनका नहीं होता है। अगर किसी विषय या बात को लेकर विवाद बढ़ने लगे तो सम्मानजनक समझौता की स्थिति पैदा करते हैं। इनका स्वभाव होता है कि गर्म माहौल में भी आपा नहीं खोते और धीरज के साथ अपनी बात रखते हैं। अपनी बात पर अडिग रहना भी यह खूब जानते हैं, लेकिन इसके चलते अपने संबंधों को कभी खराब नहीं करते हैं। संबंधों के निर्वाह में एक हद तक विनम्र बने रहते हैं।

Share this:

Latest Updates