Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चन्द्रग्रहण : आज आकाश में गुलाबी लाल होकर चन्द्रमा भी खेल रहा होगा खगोलीय होली

चन्द्रग्रहण : आज आकाश में गुलाबी लाल होकर चन्द्रमा भी खेल रहा होगा खगोलीय होली

Share this:

Bhopal News: देशभर में शुक्रवार, 14 मार्च को दोपहर में रंगों और गुलाल की लालिमा के साथ जब आप होली मना रहे होंगे, तब पश्चिमी देशों के आकाश में चमकता चन्द्रमा भी लालिमा धारण कर खगोलीय होली खेल रहा होगा। ऐसा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में पूर्ण चन्द्रग्रहण की घटना के कारण हो रहा होगा। दरअसर, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर चन्द्रग्रहण की खगोलीय घटना होने जा रही है, जो भारत में नहीं दिखेगी। इसे पश्चिमी देशों में देखा जा सकेगा।
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गुरुवार को इस खगोलीय घटना के बारे में बताया कि भारतीय समय के अनुसार प्रात: 09 बजकर 27 मिनट 28 सेकंड पर उपछाया ग्रहण की घटना आरम्भ होगी और यह दोपहर बाद 03 बज कर 30 मिनट 09 सेकेंड पर समाप्त होगी। चूंकि, इस समय भारत में दिन आरम्भ हो चुका होगा, इसलिए यहां यह घटना नहीं दिखेगी। उन्होंने बताया कि चन्द्रग्रहण की कुल अवधि 06 घंटे 03 मिनट होगी, जिसमें पूर्ण चन्द्रग्रहण 01 घंटे 05 मिनट का होगा। इस दौरान चन्द्रमा तामिया लाल दिखाई देगा। चन्द्रमा और सूर्य के बीच एक रेखा में पृथ्वी के आ जाने से चन्द्रमा पर कुछ देर के लिए सूर्य प्रकाश पूरी तरह नहीं पहुंच पायेगा, इससे चन्द्रमा पर ग्रहण लगा दिखेगा।
सारिका ने बताया कि एक गणना के अनुसार विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 13. 41 प्रतिशत आबादी पूर्ण ग्रहण को पूरी तरह देख सकेंगे, वहीं 26.85 प्रतिशत आबादी आंशिक चन्द्रग्रहण को देख सकेगी। अगर आप भारत में अपने शहर में चन्द्रग्रहण को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए सात सितम्बर को इंतजार करना होगा। इस दिन आप एक घंटे 22 मिनट की अवधि का पूर्ण चन्द्रग्रहण देख पायेंगे।

सारिका के अनुसार, पश्चिमी देशों में दिख रहे इस ग्रहण की खास बातें

ग्रहण की कुल अवधि – 06 घंटे 03 मिनट
पूर्णग्रहण की अवधि – 01 घंटे 05 मिनट
आंशिक ग्रहण की अवधि – 02 घंटे 33 मिनट
चंद्रग्रहण आरम्भ समय – 09 बज कर 27 मिनट 28 सेकेंड
पूर्णग्रहण आरम्भ समय – 11 बज कर 56 मिनट 06 सेकेंड
पूर्ण ग्रहण समाप्ति समय – 01 बज कर 01 मिनट 26 सेकेंड
चंद्रग्रहण समाप्ति समय – 03 बज कर 30 मिनट 09 सेकेंड

Share this:

Latest Updates