Bankok news : म्यांमार और थाईलैंड में भूकम्प ने भारी तबाही मचायी है। म्यांमार में हर ओर बिखरी इमारतें हैं, चीख-पुकार और दर्दनाक भयावह मंजर देख कर लोगों की रुह कांप गयी है। म्यांमार, थाईलैंड और बैंकॉक में आये भूकम्प ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। भारत समेत दुनिया के कई देशों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भारत ने मदद सामग्री भेज भी दी है। पीएम मोदी ने दोनों देशों को मदद का भरोसा जताया है। म्यांमार में मौतों का आंकड़ा हजार तक पहुंच गया है। हालांकि, थाईलैंड में कम मौतें हुई हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जहां 1,002 लोगों की मौत हो गयी और 2,376 लोग घायल हुए हैं। थाईलैंड में 10 लोगों की जान गयी, जबकि 68 लोग घायल हुए हैं। म्यांमार में अब तक 1000 लोगों की मौत हो गयी है और 1670 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है, इसलिए मरनेवालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक ऊंची इमारत निर्माण कार्य के दौरान ढह गयी। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी।
भूकम्प में अब तक 14 बार धरती हिल चुकी है। म्यांमार में शुक्रवार को जब भूकम्प आया, तो ऐसा लगा धरती पर विनाश आ गया। भूकम्प की तीव्रता 7.7 मापी गयी। मांडले में कई इमारतें ढह गयीं। थाईलैंड में भूकम्प के झटके बैंकॉक महानगरीय क्षेत्र में महसूस किये गये। थाईलैंड में आये भूकम्प की तीव्रता थोड़ी कम थी। वहां भी तबाही हुई। कई इमारतें जमींदोज हो गयीं। चीन के यूनान और सिचुआन प्रांतों में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये। दिल्ली-एनसीआर में भी भूकम्प के झटके महसूस हुए थे।