Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Motihari News: कोलकाता से अपने घर चिरैया लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कोहराम

Motihari News: कोलकाता से अपने घर चिरैया लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कोहराम

Share this:

Chiraiya, Motihari News: कोलकाता से चिरैया लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिकारगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव वार्ड नंबर पांच निवासी साहेब राय के 36 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार यादव के रूप में हुई है।

कोलकाता में बेचता था फल

घटना की जानकारी देते हुए परेवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक कोलकाता में रहकर ठेले पर घूम-घूम कर फल बेचता था। कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब थी। इस वजह से वह अपने घर लौट रहा था।

संतुलन बिगड़ा और आ गया ट्रेन के नीचे

इस बीच मंगलवार की सुबह वह बर्द्धमान स्टेशन पर ट्रेन बदलने के लिए उतर रहा था। उतरने के क्रम में भीड़भाड़ अधिक होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। शव दो टुकड़ों में बंट गया।

गांव में मच गया कोहराम

रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसके मोबाइल फोन की शिनाख्त की। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतक के ससुराल वालों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। खबर सुनकर मृतक की पत्नी नीलम देवी, मां कौशल्या देवी दहाड़ मार मार कर रोने लगी। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक को पांच पुत्री एवं छह माह का एक पुत्र भी है। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। मृतक के आश्रितों के सामने अब भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। घर वालों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वर्द्धमान रेल थाना की पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस से गांव भेज रही है।

Share this:

Latest Updates