Chiraiya, Motihari News: शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपहरा गांव में करंट लगने से एक तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक आयुष कुमार उक्त गांव निवासी विशाल राम का पुत्र था। घटना के वक्त वह घर के पास खेल रहा था।
घटनास्थल पर ही हो गई मौत
इसी क्रम में वह घर के समीप स्थित बिजली के खम्भे के पास लगे अर्थिंग के तार के संपर्क में आ गया। इस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही शिकारगंज पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दो भाइयों में छोटा था आयुष
मृतक आयुष दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता विशाल राम ने बताया कि वह बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी क्रम में वह बिजली की चपेट में आ गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है।