Home
National
International
Jharkhand/Bihar
Health
Career
Entertainment
Sports Samrat
Business
Special
Bright Side
Lifestyle
Literature
Spirituality

बजट भाषण के लिए निर्मला सीतारमण ने मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी

बजट भाषण के लिए निर्मला सीतारमण ने मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी

Share this:



पद्मश्री दुलारी देवी ने तोहफे में देते वक्त कहा था- बजट के दिन पहनना


New Delhi news :  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8वीं बार देश का बजट पेश किया। इस बार सीतारमण ने क्रीम कलर की मधबुनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनीं। इसका गोल्डन बॉर्डर है। यह साड़ी उन्हें बिहार में रहने वाली पद्मश्री विजेता दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी। दरअसल दो महीने पहले वित्त मंत्री क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में मधुबनी आई थीं। तब दुलारी देवी ने उन्हें ये साड़ी भेंट की थी। दुलारी देवी ने साड़ी गिफ्ट देते समय वित्त मंत्री ने कहा था कि बजट वाले दिन इसे पहनें। आज हाफ शोल्डर रेड ब्लाउज के साथ वित्त मंत्री ने वही साड़ी पहनी।


साड़ी को बिहार चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है


इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी को इससे जोड़ा देखा जा रहा है। दुलारी देवी ने बताया कि ‘इस साड़ी में मधुबनी पेंटिंग करने में एक महीने का समय लगा था। बेंगलुरु सिल्क में मधुबनी पेंटिंग की गई है। ऑफिस टाइम के बाद सुबह-शाम इस पर मैंने काम किया। साड़ी पर मछली, पानी, कमल, पान और मखाने की तस्वीर बनाई है। ये सभी मधुबनी की पहचान हैं। मैंने इसे मिथिला हाट कार्यक्रम में वित्त मंत्री को भेंट किया था। वित्त मंत्री के साड़ी पहनने से दुलारी देवी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि ये मिथिला और बिहार के लिए गौरव की बात है।


साड़ियों को लेकर चर्चा में रहती हैं निर्मला सीतारमण 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी साड़ियों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। खासकर वे साड़ी जो वे बजट पेश करने के दौरान पहनती हैं। वे बजट पेश करने के दौरान लाल, नीली, पीली, भूरी और ऑफ-व्हाइट साड़ी पहन चुकी हैं। ये साड़ियां भारतीय संस्कृति और विरासत का प्रतिनिधित्व करती हैं। बिहार के मधुबनी जिले में एक छोटे से गांव रांटी में रहती हैं दुलारी देवी। 57 साल की दुलारी देवी को 2021 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। मधुबनी पेंटिंग में इनके योगदान को लेकर केंद्र सरकार ने दुलारी देवी को ये सम्मान दिया था। उनके पिताजी मछुआरे थे। कम उम्र में ही चल बसे। मां मजदूरी करके उन्हें पाला। बचपन से ही वह और उनकी तीन बहनें और भाई-मां के साथ काम पर जाने लगे। इसलिए स्कूल जाने का कभी मौका ही नहीं मिला। महज 12 साल की उम्र में दुलारी देवी की शादी हो गई थी। बेटी हुई तो 6 महीने बाद ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराल में अनबन हो गई और दुलारी देवी ससुराल छोड़कर अपने घर चली आईं। फिर वे पड़ोस में ही रहने वाली महासुंदरी देवी के घर काम करने लगीं। महासुंदरी देवी मिथिला पेंटिंग करती थीं। सरकार ने साल 2011 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया था।


77 मिनट का भाषण, 5 बार पिया पानी


नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 8वीं बार देश का बजट पेश किया। वे गोल्डन बॉर्डर वाली क्रीम कलर की मधबुनी पेंटिंग की साड़ी पहनकर संसद पहुंचीं। इससे पहले वे राष्ट्रपति भवन गईं, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दही चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सीतारमण टैबलेट लेकर संसद भवन पहुंचीं।11.01 मिनट पर सीतारमण ने बजट भाषण शुरू किया। 1 घंटा 17 मिनट के बजट भाषण के दौरान उन्होंने 5 बार 11.24 बजे, 11.27 बजे, 11.44 बजे, 11.56 बजे और 12.16 बजे पानी पिया।

Share this: