Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब धीरे-धीरे जा रहा जाड़ा, अगर आपके वूलेन कपड़ों में रोएं आ गए हैं तो ऐसा करें…

अब धीरे-धीरे जा रहा जाड़ा, अगर आपके वूलेन कपड़ों में रोएं आ गए हैं तो ऐसा करें…

Share this:

Lifestyle : साल 2024 समाप्त हो चुका है। साल 2025 का पहला महीना भी अब जा चुका। जाड़ा धीरे-धीरे समाप्त होने की ओर अग्रसर है। हम जाड़ा से बचने के लिए वूलेन कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। इन कपड़ो का इस्तेमाल करते-करते ऐसी स्थिति आती है कि कई बार इनमें रोएं उभर आते हैं। ये देखने में अच्छे नहीं लगते और इससे कपड़ा खराब भी होने लगता है। इसलिए यह जरूरी होता है कि जाड़ा खत्म होने के पहले इन्हें आप ठीक करके कपड़ों को सुअवस्थित तरीके से सुरक्षित कर दें। आज हम यह बता रहे हैं कि कैसे इन रोओं को आप देसी तरीके से ठीक कर सकते हैं।

वूलेन कपड़ों में क्यों निकालते हैं रोएं

पहले यह समझना जरूरी है कि आखिर वूलेन कपड़ों में रोएं क्यों निकालते हैं। अगर आप कपड़ों को गलत तरीके से धोएंगे या सुखाने से रोएं निकलने लगते हैं। यदि आप रात को ऊनी कपड़े पहनकर सोते हैं, तो रोएं निकालते हैं। ऊनी कपड़ों को गर्म पानी में धोने से रोएं निकालते हैं। सस्ती और खराब क्वालिटी का ऊन होने पर भी रोएं निकालते हैं।

इस ट्रिक का करें इस्तेमाल

याद रखिए, रोएं से कपड़ा खराब हो रहा है, तो आप कंघी से यह ट्रिक आजमा सकते है। आप पतली कंघी की मदद से रोएं हटा सकते हैं, यह एक देसी तरीका है। जो सबसे अच्छा माना जाता है। रोएं वाली जगह पर आप कंघी को घुमा सकते हैं। इससे कंघी में रोएं फसंकर निकाल जाएंगे। पैकिंग टेप की मदद से आप रोए निकाल सकते हैं। आपको रोएं पर टेप लगाना होगा। शेविंग रेजर की मदद से भी आप रोएं निकाल सकते हैं। इससे कोई नुकसान नहीं होगा।

Share this:

Latest Updates