Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sun, Mar 30, 2025 🕒 2:04 PM

अब ऑनलाइन स्कैम से मिल सकती है निजात, इस स्कीम के इंप्लीमेंटेशन से…

अब ऑनलाइन स्कैम से मिल सकती है निजात, इस स्कीम के इंप्लीमेंटेशन से…

Share this:

New Delhi news : नई तकनीकी दौर में ऑनलाइन स्कैम में इजाफा स्वाभाविक बात है। इधर के कुछ समय में इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार और मेटा ने मिलकर एक नई स्कीम पर काम करना शुरू कर दिया है। ‘स्कैम से बचाओ’ नामक अभियान शुरू किया गया है। बताया जाता है कि यह अभियान डिजिटल रूप से भारतीयों के बीच जागरूकता पैदा करेगा। मेटा की यह पहल प्रमुख मंत्रालयों, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), गृह मंत्रालय (MHA), सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ( I4C)।

जानिए PIB के नोट की बातें

पीआईबी के नोट में कहा गया है, अभियान का उद्देश्य घोटालों और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे से निपटना है। ऑनलाइन घोटालों के बढ़ते मामलों को संबोधित करने और साइबर सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के हिसाब से है। इस सप्ताह कार्यक्रम के दौरान I&B सचिव ने इस बात पर प्रकाश डाला कि 900 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ भारत ने डिजिटल इंडिया पहल के तहत असाधारण डिजिटल विकास देखा है। रह UPI लेनदेन में वैश्विक नेता बन गया है।

2023 में 1.1 मिलियन साइबर धोखाधड़ी के मामले

जान लीजिए की 2023 में 1.1 मिलियन साइबर धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए। इस साल इससे भी अधिक होने की उम्मीद है। मेटा की वैश्विक विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, अभियान प्रत्येक भारतीय को साइबर खतरों से खुद को बचाने के लिए सशक्त बनाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि हमारी डिजिटल प्रगति मजबूत डिजिटल सुरक्षा से मेल खाती है।

Share this:

Latest Updates