होम

वीडियो

वेब स्टोरी

फर्जी डॉक्टर ने की थी 18 शादियां, इसी कड़ी को बढ़ा रहा यह शख्स, बात ओडिशा की

IMG 20240917 WA0001 1

Share this:

Odisha news : आपको ओड़िशा की वह घटना याद होगी, जिसमें मे एक फर्जी डाक्टर द्वारा 18 शादी करने की चर्चा पूरे देश में हुई थी। अब उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वहीं का एक और शख्स इसी राह पर आगे बढ़ते हुए 15 शादियां रचा डालीं। लेकिन, यह शख्स सिर्फ शादी तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि वह महिलाओं के अंतरंग का फोटो एवं वीडियो बनाकर उसे ब्लैक मेल करने लगा।

बहरहाल, इस शख्स को ओडिशा क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा सीआईडी, क्राइम ब्रांच की साइबर क्राइम यूनिट ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है,वह ओड़िशा के अनुगुल जिले के छेंडीपदा का बिरंची नारायण नाथ है। आइये इसकी करतूत को और नजदीक से जानें।

वेबसाइट पर बना रखी थी “दूसरी शादी” टैगलाइन के तहत प्रोफ़ाइल 

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर “दूसरी शादी” टैगलाइन के तहत एक प्रोफ़ाइल बनाई थी। वह खुद को रेलवे कर्मचारी, आयकर निरीक्षक या सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग का अधिकारी आदि बताता था। वह अधेड़ उम्र की महिलाओं को निशाना बनाता था, जो अविवाहित, पति से अलग हो चुकी, विधवा या तलाकशुदा महिलाएं थीं। शादी करने के बाद वह उनका न सिर्फ शारीरिक शोषण करता था, बल्कि उनसे पैसे भी वसूलता था।यहां तक कि उनके साथ मारपीट भी करता था। 

मंदिर में शादी रचाता और उन्हीं के घर रह जाता 

वह पहले वेबसाइट, फोन पर बातचीत करता था, फिर उनके घर जाकर शादी के लिए अनुरोध करता था। वह पीड़ितों को उनके बच्चों के लिए आजीवन सहयोग और साथ देने का वादा करके उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित करता था। महिलाओं का विश्वास हासिल करने के बाद आरोपी उनसे मंदिरों में शादी करता था और बाद में उनके साथ उनके ही घर पर रहता था, लेकिन उनमें से किसी को भी अपने घर नहीं ले जाता था।

नग्न तस्वीरें उतारकर करता था ब्लैकमेल

बदमाश गुप्त रूप से उनके साथ अंतरंग क्षणों को कैद करता था और वीडियो कॉल के माध्यम से कई पीड़ितों की नग्न तस्वीरें और वीडियो भी लेता था। पीड़ितों को उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान ले लेता था। महिलाएं लोक-लज्जा के डर से किसी को कुछ नहीं बताती थी और न हीं शिकायत दर्ज करातीत थी।

कटक की महिला ने खोला राज, बताई जो बातें…

कटक की एक महिला, जिसने 2022 में एक सड़क दुर्घटना में अपने पति को खो दिया था, ने सीआईडी-अपराध शाखा की साइबर अपराध इकाई में इस संदर्भ में एक शिकायत दर्ज कराई थी।महिला अपनी दो बेटियों के साथ रह रही थी और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उसने दोबारा शादी करने का फैसला किया। 2023 में उसने मैट्रिमोनियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें आरोपी की कई फर्जी प्रोफाइल थीं। उसने खुद को विशाखापटनम में रेलवे में टीटीआई होने का दावा किया। 

यौन शोषण भी किया, 5 लाख रुपये भी वसूले, 32 ग्राम सोना भी लिया

बाद में वह पीड़िता के घर का गया और शादी का प्रस्ताव रखा। इसपर महिला ने कुछ समय मांगा तो उसने उसे बार-बार फोन करना शुरू कर दिया और उसे भावनात्मक रूप से फंसा लिया। वीडियो कॉल के दौरान उसने गुप्त रूप से उसके नग्न वीडियो बना लिए। बाद में वह उसे ओडिशा के बाहर भी यात्राओं पर ले गया। उन वीडियो का उपयोग करके उसने उससे कई स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। वह उसके साथ उसके घर में पांच महीने तक रहा और उसका यौन और आर्थिक शोषण करता रहा। जब भी महिला ने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने अपने निजी वीडियो सार्वजनिक होने की धमकी के कारण सार्वजनिक अपमान के डर से यह दुर्व्यवहार सहा। इस दौरान इस अय्याश ठग ने महिला से लगभग 5 लाख रुपये और 32 ग्राम सोने भी ले लिया।

ओडिशा ही नहीं, कई राज्यों में कर चुका है ऐसा 

जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी के खिलाफ बरहमपुर सहित विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें भुवनेश्वर के साथ अनुगुल टाउन पुलिस स्टेशन और जारपड़ा, बालेश्वर सदर पुलिस स्टेशन, राउरकेला, ढेंकानाल, नयापल्ली पुलिस थाना और बालीपटना पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं। आरोपी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में भी इसी तरह के मामलों में शामिल है, जिसकी छानबीन की जा रही है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates