Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बेहतर प्रदर्शन करनेवाले पदाधिकारी हुए राज्यपाल से सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बेहतर प्रदर्शन करनेवाले पदाधिकारी हुए राज्यपाल से सम्मानित

Share this:

Ranchi News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के अवसर पर आर्यभट्ट सभागार रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा  लोकसभा आम चुनाव 2024 एवं विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

#SaluteToBLO अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

कार्यक्रम में #SaluteToBLO अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करनेवाली बालिका सरदार, बीएलओ, मतदान केन्द्र संख्या-222, 57-खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को प्रथम स्थान, निरोधी हेम्ब्रोम, बीएलओ, मतदान केन्द्र संख्या-263, 09-जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को द्वितीय स्थान, श्रीमती सविता देवी, बीएलओ, मतदान केन्द्र संख्या-140, 65-कांके, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को तृतीय स्थान, श्रीमती सीमा देवी, बीएलओ, मतदान केन्द्र संख्या-220, 77-विश्रामपुर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को चतुर्थ स्थान एवं मीरा देवी, बीएलओ, मतदान केन्द्र संख्या-254, 36-बोकारो, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को पंचम स्थान से माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संचालन हेतु कई पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संचालन हेतु पुलिस पदाधिकारी साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, CAPF, Jharkhand Sector, अमोल बी. होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह-नोडल पुलिस पदाधिकारी, झारखण्ड माइकल राज, पुलिस महानिरीक्षक अनूप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक इन्द्रजीत महथा, पुलिस उप महानिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक रेश्मा रमेशन, पुलिस अधीक्षक, पलामू एवं मिथिलेश कुमार, उप समादेष्टा, CRPF को मिला सम्मान।

निर्वाचन व्यय अनुश्रवण हेतु Enforcement Agencies के पदाधिकारी अमित कुमार, वाणिज्य कर आयुक्त, झारखण्ड एवं अश्विनी कुमार सिन्हा, पुलिस उप महानिरीक्षक सम्मानित हुए।

त्रुटिरहित एवं सफल चुनाव के संचालन हेतु कुलदीप चौधरी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-उपायुक्त, प. सिंहभूम, मेघा भारद्वाज, जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह-उपायुक्त, कोडरमा एवं कर्ण सत्यार्थी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह-उपायुक्त, गुमला सम्मानित हुए।

लोकसभा आम चुनाव, 2024 में Social Media के कार्यों तथा विधानसभा आम चुनाव में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बेहतर कार्य करने हेतु संजय कुमार, निर्वाची पदाधिकारी, 80-गढ़वा विसनि क्षेत्र सम्मानित हुए।

SVEEP के तहत उत्कृष्ट कार्य करनेवाले पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, पाकुड़ एवं सुश्री सुलोचना मीणा, तत्कालीन स्वीप नोडल पदाधिकारी, हजारीबाग, सम्प्रति निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- निर्वाची पदाधिकारी, डालटनगंज विसनि क्षेत्र को सम्मान मिला।

त्रुटिरहित एवं सफल संचालन एवं मतदाता सूची में सुधार हेतु सन्नी राज, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- निर्वाची पदाधिकारी, सिमरिया विसनि क्षेत्र, अनन्त कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- निर्वाची पदाधिकारी, जामताड़ा विसनि क्षेत्र एवं श्रीमती जयंती देवगम, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- निर्वाची पदाधिकारी, सिसई विसनि क्षेत्र सम्मानित हुए।
त्रुटिरहित एवं सफल संचालन एवं मतदाता सूची में सुधार हेतु धीरज कुमार ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लोहरदगा, मां देवप्रिया, उप-निर्वाचन पदाधिकारी, हजारीबाग एवं विवेक कुमार सुमन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची सम्मानित हुए।
त्रुटिरहित एवं सफल संचालन हेतु प्रशिक्षक के रूप में एसएलएमटी महेन्द्र कुमार, उप सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड एवं मृत्युंजय कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम हुए सम्मानित हुए।
वहीं, लोक सभा आम चुनाव 2024 एवं विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करनेवाले विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मियों में अमोल बलवीर मिंज, प्रशाखा पदाधिकारी, खान एवं भू-तत्व विभाग, झारखण्ड, प्रेम प्रकाश, प्रशाखा पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, विवेक कुमार सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड ऋषभ आनन्द, कंसल्टेंट, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड एवं इन्द्रदेव प्रसाद, उच्चवर्गीय लिपिक, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड को राज्यपाल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया।

Share this:

Latest Updates