Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Apr 7, 2025 🕒 12:47 PM

PM मोदी ने देश के जवानों के साथ मनाई दिवाली, हौसला बढ़ाते हुए कहा…

PM मोदी ने देश के जवानों के साथ मनाई दिवाली, हौसला बढ़ाते हुए कहा…

Share this:

New Delhi news : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ वर्षों की अपनी ही बनाई नई परंपरा को आगे बढ़ते हुए इस साल भी देश के जवानों के साथ दीपों का पर्व दिवाली मनाई। गुजरात के सीमावर्ती कच्छ जिले में सशस्त्र बलों के साथ अपने उपस्थिति दर्ज कर जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मैं आप सभी को और मां भारती की सेवा में तैनात देश के हर जवान को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेरी इन शुभकामनाओं में आपके प्रति 140 करोड़ देशवासियों का कृतज्ञ भाव भी शामिल है। दुनिया जब आपको देखती है, तो उसे भारत की ताकत दिखाई देती है और दुश्मन जब आपको देखता है, तो उसे बुरे मंसूबों का अंत दिखाई देता है। जब आप जोश में दहाड़ते हैं, तो आतंक के आका कांप जाते हैं।

देश की सीमा के 1 इंच से भी समझौता नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में एक ऐसी सरकार है, जो देश की सीमा के 1 इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है। इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं। आज भारत में अपनी सबमरीन बनाई जा रही है। आज हमारा तेजस फाइटर प्लेन वायु सेना की ताकत बन रहा है। पहले भारत की पहचान हथियार मंगाने वाले देश की थी।

Share this:

Latest Updates