Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sat, Mar 29, 2025 🕒 1:28 AM

दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

Share this:

▪︎ बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगी शामिल

Ranchi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजभवन पहुंचीं, जहां राज्यपाल समेत डीजीपी अनुराग गुप्ता, सिटी एसपी राजकुमार मेहता समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम के लिए राजभवन में ठहरेंगी। उनकी सुरक्षा को लेकर राजधानी में विशेष इंतजाम किये गये हैं। राजभवन और उसके आसपास पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गयी है।
  • शनिवार को सुबह 11:00 बजे राष्ट्रपति का काफिला राजभवन से बीआईटी मेसरा पहुंचेगा, जहां वह बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान वह संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित रिसर्च एग्जिबिशन कम डिस्प्ले का उद्घाटन भी करेंगी। कार्यक्रम के उपरांत वह सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी।
  • राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के तहत राजधानी में नौ आईपीएस, 22 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर और 2,500 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, शुक्रवार को राजभवन से बीआईटी मेसरा तक सुरक्षा अभ्यास (कारकेड रिहर्सल) किया गया, जिसमें 30 से अधिक वाहन शामिल थे, जिनमें वार्निंग कार, एंबुलेंस, वज्रवाहन और फायर ब्रिगेड भी शामिल थे।

Share this:

Latest Updates