Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को आयेंगी रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को आयेंगी रायपुर

Share this:

Raipur news : छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की समाप्ति पर ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को रायपुर आयेंगी। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बुधवार को विधानसभा परिसर का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये और सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुसार पूरी की जायें। बैठक में यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही, राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार तय किये गये, जिससे कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

प्रदेश के इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि, वे आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि राष्ट्रपति का दौरा सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके। इसके अलावा, राष्ट्रपति के साथ आने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए उचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share this:

Latest Updates