Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Mar 31, 2025 🕒 12:40 PM

प्रधानमंत्री मोदी आज आयेंगे झारखंड, देश को आधा दर्जन वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात 

प्रधानमंत्री मोदी आज आयेंगे झारखंड, देश को आधा दर्जन वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात 

Share this:

• जमशेदपुर में बिष्टुपुर मेन रोड से गोपाल मैदान तक पीएम करेंगे रोड शो

Ranchi News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को झारखंड आयेंगे। राज्य के जमशेदपुर स्थित टाटानगर रेलवे स्टेशन से वह देश को आधा दर्जन वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे। उनके आगमन से पहले स्टेशन को सजा दिया गया है। वह यहां से झारखंड के लिए तीन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे। इसके उपरान्त पीएम करीब 21 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विभाग की योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।

रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री रविवार की सुबह 8:45 में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10:00 बजे सोनारी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। सोनारी हवाई अड्डा के पीछे के गेट से प्रधानमंत्री लिंक रोड होकर सोनारी-बिष्टुपुर मुख्य मार्ग होकर स्टेशन के लिए रवाना होंगे। सर्किट हाउस एरिया गोलचक्कर से होकर, गोपाल मैदान गोलचक्कर, डायगनल रोड, राम मंदिर, वोल्टास गोलचक्कर, जुगसलाई थाना, रंग कारखाना, स्टेशन अंडर ब्रिज होकर सीधे टाटानगर स्टेशन पहुंचेंगे। वहां प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर 10 मिनट के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के बाहर ग्रामीण विकास के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां प्रधानमंत्री मोदी लगभग 20 मिनट ठहरेंगे। वहां से साढ़े 10 बजे वह बिष्टुपुर गोपाल मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे।

रांची में कुछ देर ठहरने के बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे

मोदी गोपाल मैदान पहुंचने के पहले बिष्टुपुर वोल्टास गोलचक्कर से एक किलोमीटर का लम्बा रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री का कारकेट राम मंदिर के सामनेवाली सड़क से होता हुआ बिष्टुपुर थाना तक जायेगा। सवा 11 बजे वह गोपाल मैदान में प्रवेश करेंगे। यहां वह एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। लगभग साढ़े 12 बजे वह सोनारी हवाई अड्डे से रांची के लिए उड़ान भरेंगे। रांची में कुछ देर ठहरने के बाद प्रधानमंत्री गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना हो जायेंगे।

Share this:

Latest Updates