Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Mar 31, 2025 🕒 9:15 AM

Rajasthan: लुकाछिपी का खेल खेल रहीं चचेरी बहनें फ्रीजर में फंसीं , दोनों की हो गयी मौत

Rajasthan: लुकाछिपी का खेल खेल रहीं चचेरी बहनें फ्रीजर में फंसीं , दोनों की हो गयी मौत

Share this:

National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, jaipur news, Rajasthan news : लुकाछिपी खेल रहीं दो चचेरी बहनें फ्रीजर में फंस गयीं। बाद में उन दोनों की मौत हो गयी। राजस्थान के राजसमंद जिले की यह घटना बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार फ्रीजर में फंसने के बाद जब वे बाहर नहीं निकल सकीं, तो सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दोनों की तड़प-तड़प कर मौत हो गयी। जब तक परिजनों को दोनों के बारे में पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना खमनोर क्षेत्र के बलीचा गांव की है। यहां दो चचेरी बहनें घर में लुकाछिपी खेल रही थीं। खेल-खेल में दोनों बहनें आइसक्रीम फ्रीजर में जाकर छिप गयीं और फ्रीजर बंद कर लिया। दोनों को सांस लेने में समस्या होने लगी। इस बारे में दोनों के परिजनों को जब तक पता चला, तब तक दोनों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। 

दोनों  एक समारोह में शामिल होने गयी थीं

इस घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी भवानी शंकर ने बताया कि दोनों लड़कियां चचेरी बहनें हैं। वे घर में लुका-छिपी खेल रही थीं। दोनों अपने परिजनों के साथ एक समारोह में शामिल होने गयी थीं। वहां खेल के दौरान फ्रीजर में छिप गयीं। फ्रीजर का दरवाजा बाहर से बंद हो गया। एसएचओ ने कहा कि उस दौरान दोनों लड़कियों के परिजन समारोह में व्यस्त थे। काफी देर बाद जब लड़कियों के परिवार के सदस्यों को पता चला कि लड़कियां लम्बे समय से गायब हैं, तो उन्होंने दोनों की तलाश शुरू की। उन्होंने देखा, तो दोनों लड़कियां फ्रीजर के अंदर मृत अवस्था में मिलीं। फ्रिज में 10 साल की पायल और 11 साल की रितिका की मौत हो गयी है। पुलिस ने बताया कि रितिका के पिता शम्भु सिंह मुंबई में काम करते हैं, जबकि पायल के पिता बस ड्राइवर हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिये गये हैं। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates